समाधान दिवस पर डीएम एसएसपी ने फरियादियों की सुनी समस्या

तहसील में आए हुए हर फरियादमी की समस्या का किया जाए निदान-डीएम

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
साल के पहले शनिवार के तहसील दिवस की अध्यक्षता सदर तहसील सभागार में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। दूर-दूर से आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर फरियादी को न्याय संगत न्याय देने का निर्देश दिया। सदर तहसील सभागार में जमीनी विवाद के अधिकतर मामले आए जो बार-बार फरियादी एक ही समस्या को लेकर तहसील दिवस में आते हैं, जिनका न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने कहा कि जब न्यायालय से आपका मुकदमा निस्तारित हो जाए तब आप अपने प्रार्थना पत्र को लेकर आए उसे तत्काल निस्तारित कर दिया जायेगा। डीएम ने कहा कि हर फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण 1 हफ्ते के अंदर किया जाए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि जमीनी विवाद संबंधित मामलों में थाने के कर्मचारी राजस्व कर्मचारी को ही मौके पर लेकर जाएं और उसे वहां निस्तारित करने का कार्य करें, अकेले कोई भी पुलिस का जवान जमीन संबंधित विवाद पर ना जाएं। थाने पर आए हुए समस्त फरियादियों की समस्याओं का निदान किया जाए किसी को बेवजह परेशान करने का कार्य न किया जाए अगर परेशान करने का कार्य किया जाता है, तो शिकायत मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव, सीडीओ संजय कुमार, मीना ग्रोवर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट (विडियो) पिपरौली शिशिर सिंह, सीएमओ आशुतोष दुबे, सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह, सदर तहसीलदार न्यायिक विकास कुमार सहित समस्त नायब तहसीलदार व जिला स्तरीय समस्त अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

7 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

9 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

9 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

9 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

9 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

9 hours ago