कारगिल विजय दिवस पर बोले योगी आदित्यनाथ “भारत की सेना ने 22 मिनट में पाकिस्तान को सबक सिखाया, देश को बांटने वालों से सतर्क रहना होगा”

लखनऊ,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 26वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में कारगिल युद्ध के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों से वीरता, एकता और देशभक्ति का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत पर थोपा गया कारगिल युद्ध भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय के तहत दुश्मन को करारा जवाब देकर जीत लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “कारगिल जैसी विषम भौगोलिक परिस्थितियों, जहाँ तापमान माइनस 50 डिग्री तक चला जाता है, वहाँ भी हमारे वीर सैनिक डटे रहे और पाकिस्तान की कायर सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।” उन्होंने याद दिलाया कि पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ अमेरिका तक जा पहुँचे थे, लेकिन वाजपेयी जी ने स्पष्ट कह दिया था – भारत किसी भी वैश्विक दबाव के आगे नहीं झुकेगा।

अग्निवीरों को यूपी पुलिस में आरक्षण का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि, “हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि जो सैनिक ‘अग्निवीर’ के रूप में देश की सेनाओं में सेवा दे रहे हैं, उन्हें सेवा निवृत्ति के पश्चात उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके परिश्रम, समर्पण और अनुशासन को सम्मान देने के लिए लिया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर का भी किया जिक्र

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने भारत की हालिया सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी उल्लेख करते हुए कहा, “आपने भारत का पराक्रम ऑपरेशन सिंदूर में भी देखा होगा। हमारे वीर जवानों और सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादी शिविरों को नेस्तनाबूद करने में सिर्फ 22 मिनट का समय लिया। यह भारत की नई नीति और शक्ति का प्रतीक है।”

भारत को बांटने वाली ताकतों से सावधान रहने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को कमजोर करने की कोशिशें लगातार हो रही हैं। “पाकिस्तान को तुर्की, चीन और अन्य देशों से समर्थन मिल रहा था, लेकिन हमारी सेना के आगे वह टिक नहीं सका और अंततः आत्मसमर्पण को मजबूर हुआ।” उन्होंने कहा कि अगर हमें ‘विकसित भारत’ का सपना साकार करना है तो जाति, क्षेत्र, भाषा और धर्म के नाम पर समाज को तोड़ने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा।

योगी ने जोर देकर कहा, “इतिहास में भारत कभी बल, बुद्धि और ज्ञान में पीछे नहीं रहा। लेकिन जब-जब हमें बांटा गया, हम कमजोर हुए। जो लोग नहीं चाहते कि भारत शक्तिशाली बने, वही ऐसी साजिशें रचते हैं। ऐसे में हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखे।”

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेना के अधिकारी, शहीदों के परिजन, विद्यार्थी, पूर्व सैनिक और आम नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में देशभक्ति गीतों, झांकी प्रदर्शन और शौर्य गाथाओं के माध्यम से वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

फोटो सौजन्य -ANI

Editor CP pandey

Recent Posts

अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन! कन्नौज से गोरखपुर तक सपा में हड़कंप, एक महीने में कई संगठन भंग

लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…

33 minutes ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

43 minutes ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

1 hour ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

1 hour ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

1 hour ago

20 अक्टूबर की ऐतिहासिक तारीख: भारत से दुनिया तक, आज के दिन क्या-क्या हुआ?

20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…

2 hours ago