ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर साधा निशाना


बलिया( राष्ट्र की परम्परा) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में जहां जहां हमारे नेता निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी में है हम वहां जाकर उनको ताकत देने के लिए सभा कर रहे है।
रामपुर, मैनपुरी उप चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में जो उप चुनाव होतें है वो सत्ता पक्ष के होते है। जब नेता जी बसपा, सपा गठबंधन में चुनाव लड़े तो 95 हजार वोटों से चुनाव जीते, अगर बसपा का वोट निकाल दीजिये तो मैनपुरी में क्या हाल है सपा का हम पिछले रिकॉर्ड के आधार पर कह रहे है। ये लोग खाली चिल्ला रहे है। 4 बार की सपा सरकार में जिनके साथ अन्याय, अत्याचार हुआ। वो लोग सपा को वोट देने को तैयार नही है।
सपा के साथ चाचा शिवपाल के आने को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने आड़े हांथो लेते हुए कहा कि चाचा कब अलग रहे बता दीजिए इसमें भी साथ रह कर कितना वोट दिला देंगे राजभर ने कहा कि मैं सपा के साथ रहा तो अम्बेडकर नगर,आज़मगढ़, ग़ाज़ीपुर खाता नही खुलने दिया। बलिया में हमारे मित्र लड़ रहे थे नही तो वहाँ भी हाँथ लगा ही दिया था।
वही मैनपुरी में सुभासपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज किए जाने को लेकर कहा कि यह रिटर्निंग ऑफिसर की चालबाजी कह लीजिए या प्रत्याशी की चालबाजी हो केवल शपथ के ना लेने की वजह से मैनपुरी में हमारा पर्चा खारिज हो गया, नही तो हम तो छमाही परीक्षा पास कर लिए थे। राजभर ने स्पष्ट किया कि हम मैनपुरी में किसी का समर्थन नही करेंगे। हमारे वोटर बहुत चालाक है व स्वतंत्र है। वो समझ रहे है कि हमारा भला कहाँ है।
वही सुभासपा अध्यक्ष ने स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा राम और मोदी पर दिए गए विवादित बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य पर जम कर हमला बोलते हुए तंज भी कस दिया। कहा कि नेता चर्चा में आने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते है। 7 साल पहले जब ये बसपा में थे तो क्या बोलते थे सपा में आये तो क्या बोल रहे है और भाजपा में थे तो क्या बोल रहे थे। इनका पीछे और आगे का वीडियो दिखा दीजिए यह क्या बोलते थे राजनीति में इनका दांव जहां लग जाय वहाँ ये चले जाते है। राजभर ने कहा कि हम लोग जब छोटे थे तब गांव में मनोरंजन के नाम पर या रामलीला देखने के नाम 40 -45 साल पहले जाते थे। लेकिन ये बसपा में मिनिस्टर बने तब नही याद आया बोलने के लिए भाजपा में गए तब क्यों नही बोले 5 साल तो रसमलाई खूब खाए। अब सपा में गए है तो बोल रहे है।

Editor CP pandey

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

2 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

4 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

4 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

5 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

5 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

5 hours ago