बहू के लगातार आरोपों से परेशान वृद्ध ससुर, आत्महत्या की चेतावनी का वीडियो वायरल

उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की गुहार

पति समेत दरोगा और एक युवक दुष्कर्म मामलों में जा चुके हैं जेल

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली क्षेत्र के सलाहाबाद वार्ड निवासी एक वृद्ध व्यक्ति ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या की चेतावनी दी है। वृद्ध ने एक वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों से न्याय की मांग की है, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ससुर का आरोप है कि बहू ने उसके बड़े बेटे को जेल भिजवा दिया। इससे पहले कुछ वर्ष पूर्व कोतवाली पर तैनात एक उपनिरीक्षक को भी बहू ने दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा था। बरहज थाना क्षेत्र का एक युवक भी इसी महिला के मामले में जेल जा चुका है। वृद्ध ने कहा कि बहू की करतूतों से पूरा परिवार घर छोड़कर लार क्षेत्र के एक किराए के मकान में रहने को मजबूर है। हाल ही में बहू ने लार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पिछले कुछ वर्षों में महिला ने तीन अलग-अलग लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर उन्हें जेल भिजवाया है। हाल ही में उसने अपने देवर पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया, जिस पर पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

Karan Pandey

Recent Posts

बिजली बाधित होने पर भाकपा एवं सपा ने सौपा पत्रक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विद्युत उपखण्ड बरहज पहुंचकर अपनी मांग को लेकर पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव…

1 second ago

दीपावली पर मिलावटखोरों पर प्रशासन की सख्त नजर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के…

14 minutes ago

जिलाधिकारी ने परतावल उपमंडी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया

गुणवत्ता पर सख्त डीएम,दिसंबर तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी…

22 minutes ago

डीडीयू+फ्लाई अप: शिक्षा से आत्मनिर्भरता तक का कदम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता, डिजिटल…

32 minutes ago

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में गुरुवार को ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा का आयोजन…

43 minutes ago

पत्रकारिता के छात्रों ने ‘गोरखपुर रंग महोत्सव 2025’ में जीता प्रथम स्थान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर रंग महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में…

1 hour ago