Categories: Uncategorized

सरकारी भूमि पर दबंगों का कब्जा ग्रामीणों में आक्रोश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) मऊ सदर तहसील क्षेत्र के बैजापुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के दबंगों द्वारा ग्राम सभा की सरकारी भूमि पर कब्जा करने के मामले में मुख्यमंत्री योगी को पत्र भेजा है।

गांव निवासी उदय नारायण राय ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि गांव के ही रामविलास पुत्र स्वर्गीय मोती,रघुनाथ पुत्र स्वर्गीय मोती, दबंग एवं भू माफिया पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी है। इन लोगों ने
असंवैधानिक तरीके से गांव की गड़ही व रास्ता तथा खलिहान की भूमि पर कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है। उक्त स्थान पर कब्जा कर निर्माण कार्य होने से ग्राम सभा के लोगों का रास्ता बंद कर दिया है। कब्जे को लेकर लेखपाल ने अवैध कब्जा होता हटाने के लिए तहसीलदार द्वारा जारी नोटिस भी दबंग को दिया था। सदर तहसील में नए तहसीलदार भी उक्त भू माफिया जो मुख्तार अंसारी के करीबी है, उनका ही पक्ष ले रहे हैं। समस्त ग्रामीणों ने मांग किया कि उच्याधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर माफिया के विरुद्ध उचित कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को खाली कराया जाए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

6 minutes ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

14 minutes ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

57 minutes ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

1 hour ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

1 hour ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

2 hours ago