आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत ली गई पंचप्रण की शपथ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत, मेरा माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों, नगर निकायों ,ब्लॉक ,छावनी परिषदों, सरकारी कार्यालयों ,विद्यालयों, महाविद्यालयों ,विश्वविद्यालयों निगम औद्योगिक एवं व्यवसायिक ,प्रतिष्ठानों में सभी अधिकारियों ,कर्मचारियों विद्यार्थियों ,स्थानीय जनप्रतिनिधियों आदि को पंच प्रण की शपथ दिलाई जानी है।
इस अवसर पर सभी वर्ग से पंचप्रण शपथ लेते हुए भारत सरकार की वेबसाइट merimaatimeradesh.gov.in पर सेल्फी सामूहिक या एकल अपलोड करने की अपील की है।
आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत उक्त पंचप्रण की शपथ कार्यक्रम के क्रम में कलेक्ट्रेट स्थित, जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट उपजिलाधिकारी मो0 जफर के द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में अमृत काल के दौरान निर्धारित विकसित भारत का लक्ष्य,गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना पंचप्रण की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

7 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

8 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

8 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

9 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

9 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

14 hours ago