नर्सिंग छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

मुरादाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के पाकबाड़ा क्षेत्र स्थित तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में एक नर्सिंग छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज भवन की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना से परिसर में सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका की पहचान दीक्षा (निवासी असमोली, जनपद संभल) के रूप में हुई है। वह बीएससी नर्सिंग के अंतिम सेमेस्टर की छात्रा थी। वह 16 अन्य छात्रों के साथ परीक्षा देने आई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी छात्र तो वहां से चले गए, लेकिन दीक्षा कॉलेज में ही रुकी रही।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/retired-police-officer-shoots-his-brother-to-death-land-dispute-the-reason/

थाना प्रभारी योगेश मावी ने बताया कि छात्रा कुछ देर बाद गैलरी में पहुंची और खिड़की से कूद गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मौजूद गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं और कुछ संकाय सदस्यों द्वारा आत्महत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे परिसर की सुरक्षा और वातावरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

EDIT INTO SEO FRIENDYL

Editor CP pandey

Recent Posts

अमित शाह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला! बोले—‘अगले 30 साल तक कांग्रेस की सत्ता में वापसी मुश्किल’

विदेश यात्रा को लेकर कसा तंज, वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष को घेरा; सियासी…

15 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा, बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा को मजबूत बनाने और…

4 hours ago

Karwa Chauth 2026 Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों में रचाएं खूबसूरती के रंग, देखें 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

29 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व, गोल टिक्की से लेकर अरेबिक और…

6 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दांव!

Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…

6 hours ago

महाराणा राजसिंह से जीवनानंद दास तक, जानिए इन विभूतियों की विरासत

Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…

8 hours ago