सुइथाकला/जौनपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर, जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजन विशेष शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों ने, मतदाता जागरूकता रैली द्वारा जमौली तथा आसपास के ग्रामवासियों को मतदान के लिए जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने गांव के लोगों को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया । इसके बाद सभी शिविरार्थियों ने स्नान के बाद भोजन ग्रहण किया । कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, बौद्धिक सत्र का शुभारंभ जितेंद्र सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी, गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर, जौनपुर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यक्रम में सरस्वती वंदना स्वयंसेविका अंतिमा गुप्ता और शिवानी मिश्रा ने किया, स्वागत गीत आकांक्षा पाण्डेय एवं देशभक्ति गीत प्रियांशू पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक प्रताप सिंह विशेन ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला वही मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र सिंह ने देश के विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा यह भी बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना, समाज तथा देश का आवश्यक अंग है । शिविरार्थियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर इन्द्र बहादुर सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अलोक प्रताप सिंह विशेन ने किया ।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के तीसरे दिन महापरिनिर्वाण मुख्य मंदिर परिसर में “युद्ध…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)सिकन्दरपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा हथौज में राजस्व विभाग और पुलिस की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीद को सुचारु और पारदर्शी…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) तहसील सिकन्दरपुर में प्रशासन द्वारा किसानों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)रबी मौसम 2026 के दौरान फसल कटाई के समय आगजनी की घटनाओं…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की…