एनएसएस स्वयंसेवकों ने रक्तदान शिविर में किया बढ़-चढ़ कर रक्तदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के राष्ट्रीय सेवा योजना व ब्लड बैंक के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शिविर में कई विद्यार्थियों व स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया और कई यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भारत में रक्त की भारी कमी है, जिसकी देश भर में हर दिन कई लोगों की जान बचाने के लिए ज़रूरत होती है। ऐसे बहुत कम लोग हैं जो रक्तदान करके समाज की मदद करने की अपनी ज़िम्मेदारी समझते हैं। हमारे छात्र निश्चित रूप से समाज के लिए एक संपत्ति हैंl क्योंकि वे बड़ी संख्या में रक्तदान करने के लिए आगे आए हैं।
महाविद्यालय की सचिव प्रबन्धक पुष्पा चतुर्वेदी ने छात्रों द्वारा दिखाई गई चिंता और उनके उत्साह की सराहना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. रमेश कुमार, डॉ. केएम त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, डॉ. अमरनाथ पांडेय, नवनीत मिश्र, एनके सिंह, दीपक सिंह, मनीष कुमार, शालिनी मिश्रा, कल्याणी त्रिपाठी, नेहा कन्नौजिया, शक्ति उपाध्याय, संदीप पाण्डेय, सीमा पाण्डेय, पूनम उपाध्याय सहित ब्लड बैंक के अधिकारी व कर्मचारियों ने शिविर को सफल बनायाl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

20 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

20 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago