Categories: Business

NSO रिपोर्ट: जीएसटी दरों में कटौती से अक्तूबर में खुदरा महंगाई घटकर 0.25% के ऐतिहासिक निचले स्तर पर

बिज़नेस (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में खुदरा महंगाई (Retail Inflation) ने नया रिकॉर्ड बनाया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर 2025 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर सिर्फ 0.25% रही — जो वर्तमान श्रृंखला (आधार वर्ष 2012) की अब तक की सबसे कम दर है।

सितंबर 2025 में खुदरा महंगाई 1.44% थी, जबकि अक्तूबर 2024 में यह 6.21% पर थी। रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी दरों में कटौती के कारण खाने-पीने की वस्तुओं, सब्जियों, फलों और रोजमर्रा के सामान की कीमतों में भारी गिरावट आई, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली।

खाद्य महंगाई शून्य से नीचे पहुंची

एनएसओ के अनुसार, अक्तूबर में खाद्य महंगाई (-)5.02% पर रही, जबकि सितंबर में यह (-)2.33% और पिछले वर्ष अक्तूबर में 10.87% थी। सब्जियों, अनाज, फलों और अंडों की कीमतों में कमी ने कुल मुद्रास्फीति को नीचे खींचा।

ग्रामीण और शहरी इलाकों में राहत

ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर 1.07% से घटकर (-)0.25% हो गई, जबकि शहरी इलाकों में यह 0.88% रही। दोनों ही इलाकों में लोगों को उपभोग वस्तुओं की कीमतों में राहत मिली।

ये भी पढ़ें – खपत के दम पर दूसरी तिमाही में 7.2% की रफ्तार से बढ़ेगी GDP, निजी उपभोग में 8% की तेज बढ़ोतरी

राज्यों में महंगाई दर

रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी-बिहार समेत पांच राज्यों में महंगाई दर सबसे कम रही —

बिहार: (-1.97%)

उत्तर प्रदेश: (-1.71%)

मध्य प्रदेश: (-1.62%)

असम: (-1.50%)

ओडिशा: (-1.39%)

वहीं केरल में महंगाई दर सबसे अधिक 8.56% दर्ज की गई।

दिसंबर में रेपो दर घटने की संभावना

इक्रा (ICRA) की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि खाद्य कीमतों में नरमी और जीएसटी कटौती के असर से आरबीआई (RBI) दिसंबर में रेपो दर में 0.25% की कटौती पर विचार कर सकता है। उनका कहना है कि अगर दूसरी तिमाही में GDP वृद्धि बहुत अधिक नहीं रही, तो यह कदम और पुख्ता होगा।

ईंधन-बिजली कीमतें स्थिर

ईंधन और बिजली की महंगाई दर 1.98% पर स्थिर रही, जिससे कुल मुद्रास्फीति में कोई बड़ा असर नहीं पड़ा।

ये भी पढ़ें – डीडीयू के छात्रों के लिए बड़ा मौका: स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग के लिए पंजीकरण शुरू, मिलेगा स्टाइपेंड और प्लेसमेंट अवसर

Karan Pandey

Recent Posts

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

महराजगंज में शुरू हुआ विरासत बचाने का अभियान, आमजन भी बनेंगे भागीदार

ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…

5 hours ago

श्मशान घाट की बदहाली पर समाजसेवी की पहल, कालीचरण घाट पर बना समतल रास्ता बना राहत का कारण

जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

5 hours ago

कारागार का निरीक्षण, न्यायाधीश ने दिए भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…

5 hours ago

गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 63 सिलेंडर जब्त

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…

5 hours ago

UP News: राहुल गांधी नागरिकता विवाद पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…

6 hours ago