स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ने जारी की अपील
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अंगदान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अब स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) एवं गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर दिवंगत अंगदाताओं के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रधानाचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, आर. के. शाही ने बताया कि शासन द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत जिले के समस्त सामाजिक सेवा संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और संबंधित व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे ऐसे सभी दिवंगत अंगदाताओं के परिवारों के नामों की सूची, साथ ही अंगदान प्रमाण पत्र की प्रति, महाविद्यालय के अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराएँ।
उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल दिवंगत अंगदाताओं के महान योगदान को समाज के सामने लाएगी, बल्कि अंगदान को लेकर सकारात्मक माहौल और प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।
“अंगदान जीवनदान है, और इस अमूल्य कार्य के प्रति समाज को जागरूक करना हम सबकी जिम्मेदारी है,” प्रधानाचार्य ने कहा।
सूची उपलब्ध कराने की अपील के साथ ही उन्होंने सभी संगठनों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के महत्व से जोड़ने के लिए अभियान चलाएँ, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर नया जीवन मिल सके।
होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…