उत्तर मुंबई: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 68 पुनर्वासित परिवारों को सौंपे नए घर, जनता दरबार में सुनीं 300 से अधिक समस्याएं


मुंबई | (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर मुंबई के मलाड इलाके में शंकर लेन सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रभावित हुए 68 पात्र परिवारों को आखिरकार उनका हक मिला। केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल ने सोमवार को एक भव्य समारोह में इन सभी परिवारों को उनके नए घरों की चाबियाँ सौंपीं।

यह पुनर्वास कार्यक्रम पी उत्तर विभाग के परिमंडल 4 की उपायुक्त श्रीमती भाग्यश्री कापसे द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने शिरकत की।

“हर नागरिक को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिले”: गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस अवसर पर कहा, “हमारा प्रयास है कि उत्तर मुंबई के हर नागरिक को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी जीवनयापन का अधिकार मिले। विकास कार्यों से प्रभावित परिवारों को समय पर पुनर्वास देना हमारी प्राथमिकता है, ताकि वे आत्मसम्मान और विश्वास के साथ जीवन जी सकें।”

इस मौके पर भाजपा उत्तर मुंबई इकाई अध्यक्ष दीपक (बाला) तावड़े, पूर्व अध्यक्ष गणेश खणकर, नगरसेवकगण और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

जनता दरबार में सुनीं सैकड़ों समस्याएं
घर वितरण कार्यक्रम के बाद पीयूष गोयल ने कांदिवली पश्चिम स्थित लोककल्याण कार्यालय में जनता दरबार लगाया। यहाँ उन्होंने 300 से अधिक नागरिकों की व्यक्तिगत, सामाजिक और शासकीय समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जनता ने भवन पुनर्विकास, सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु अभ्यास स्थल, बिजली-पानी की समस्या, कानूनी विवादों में उलझे घर, वन विभाग और मनपा से जुड़े मुद्दों सहित कई सवाल केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे।

विशिष्ट नागरिकों का सम्मान भी
इस दौरान उत्तर मुंबई क्षेत्र के अनेक विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। गोयल ने कहा कि समाज के सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने वालों को पहचान देना आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत तक पीयूष गोयल लोगों से सीधे संवाद में जुटे रहे और स्थानीय प्रशासन से तालमेल कर हर समस्या के समाधान का आश्वासन देते रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

कमजोर चन्द्रमा के लक्षण और शास्त्रोक्त उपाय, मन की शांति का रहस्य

प्रस्तावना : प्रस्तुत है शास्त्रोक्त, पौराणिक और प्रमाणिक चन्द्र देव जी की कथा, जिसमें चन्द्रमा…

30 minutes ago

बजट 2026-27 @ विज़न 2047: लोकलुभावनवाद से आगे आत्मनिर्भर विकसित भारत की वैश्विक रूपरेखा

शेयर बाजार और सोना-चांदी में गिरावट के बीच दीर्घकालिक आर्थिक अनुशासन का साहसिक संदेश गोंदिया…

50 minutes ago

उत्तर मध्य जोन युवा महोत्सव में भाग लेने अंबाला रवाना हुई गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक परंपरा और रचनात्मक उत्कृष्टता को…

1 hour ago

निधन: विज्ञान, साहित्य, राजनीति और सिनेमा के अमर नाम

2 फ़रवरी को हुए ऐतिहासिक निधन: विज्ञान, साहित्य, राजनीति और सिनेमा के अमर नाम प्रस्तावनाइतिहास…

6 hours ago

इतिहास के पन्नों में 2 फ़रवरी: जन्मे वे लोग जिन्होंने रचा नया युग

🔶 2 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, योगदान और विरासत(महत्वपूर्ण इतिहास जन्म – विशेष…

7 hours ago

भारत और दुनिया की यादगार तारीख

✨ प्रस्तावना2 फरवरी का इतिहास विश्व और भारत दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है।…

7 hours ago