संवीक्षा में विधिमान्य पाये गये दस प्रत्याशियों के नामांकन पत्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 अन्तर्गत 56-बहराइच (अ.जा.) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए दाखिल किये गये नामांकन पत्रों की संवीक्षा में 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाये गये हैं। रिटर्निंग आफिसर मोनिका रानी द्वारा दी गयीl जानकारी के अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी भारतीय जनता पार्टी से आनन्द कुमार पुत्र अक्षयवर लाल, बहुजन समाज पार्टी से डॉ. बृजेश कुमार पुत्र रामहर्ष व समाजवादी पार्टी से रमेश चन्द्र पुत्र माता प्रसाद के नामांकन पत्र विधिमान्य पाये गये।
इसी प्रकार रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों (मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों से भिन्न) के अभ्यर्थी भारतीय अवाम पार्टी (राष्ट्रीय) से अरविन्द कुमार पुत्र सुन्दर लाल, बहुजन मुक्ति पार्टी से बेचूलाल पुत्र लखराज, सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी से राम मिलन पुत्र अमरनाथ व राष्ट्र धारक दल से रिंकू साहनी पत्नी रोशन लाल नाविक तथा अन्य अभ्यर्थी निर्दलीय जगराम पुत्र बाबादीन, जनार्दन गोंड पुत्र शिवबचन तथा रमेश बाल्मीकि पुत्र राकेश बाल्मीकि के नामांकन पत्र भी संवीक्षा में विधिमान्य पाये गये।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गांव से राजभवन तक का सफर, संगठन की राजनीति से राष्ट्रीय नेतृत्व तक कलराज मिश्र की प्रेरक यात्रा

जन्मदिन विशेष: लेखक: राजकुमार मणि भारतीय राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान…

1 hour ago

धरती से दिल्ली तक समाजवाद की बुलंद आवाज थे मुलायम सिंह यादव, जननेता ‘नेताजी’ की विरासत आज भी जीवंत

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सम्पादक 📰 राष्ट्र की परम्परासरकार की बात आप तक, जन-जन की आवाज…

2 hours ago

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

4 hours ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

21 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago