बड़हलगंज/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
गगहा ब्लाक मुख्यालय के समीप फोरलेन पर रविवार की सुबह सवारियों से भरी दोहरीघाट डिपो की बस और पीकप में भिडंत हो गयी। हादसे में बस में सवार नौ से अधिक लोग घायल हो गये। दोहरीघाट डिपो की बस सुबह गोरखपुर जा रही थी बस ब्लाक मुख्यालय के सामने पहुंची थी, इसी दौरान सामने से आ रही पिकप से टक्कर हो गयी। दुर्घटना में एक तरफ दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये वहीं बस में सवार कुशीनगर के रवि प्रताप, रत्नेश, बिट्टू, बासगांव के अजय, महराजगंज के हेमंत, अभिनव, देवरिया के विशाल और पंकज, आजमगढ़ के आशुतोष मिश्रा सहित डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। सीएचसी अधीक्षक बृजेश कुमार बर्नवाल ने बताया कि एक व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा गया है। बाकी प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए।
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…
PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…