मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
कोरोना के बाद से जहां समाचार पत्रों के विक्री में बड़े पैमाने पर गिरावट देखने को मिली है, वहीं मुंबई में समाचार पत्र के विक्रेताओं को अनेक समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। जिसके कारण महाराष्ट्र राज्य समाचार पत्र विक्रेता संघ द्वारा मुंबई में समाचार पत्र विक्रेताओं को अखबार बेचने वाली दुकानों के लिए आधिकारिक लाइसेंस (लाइसेंस) प्राप्त करने के संबंध में महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे साहब को दिए गए पत्र के संबंध में मनपा लाइसेंस विभाग के अधीक्षक के साथ बैठक की। अनिल काटे (लाइसेंसिंग अधीक्षक) की उपस्थिति में मुंबई में समाचार पत्र विक्रेताओं के लिए मनपा की ओर लाइसेंस प्राप्त करने के बारे में चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख रूप से महाराष्ट्र राज्य संगठना के मुंबई प्रतिनिधि दत्ता घाडगे, दीपक गवली और संजय सातार्डेकर के अलावा मुंबई के प्रतिनिधि बंटी म्हात्रे, मधु मालकर, विलास जुवले, संजय सानप, दीपक चव्हाण, बबन बैत और किशोर येवले उपस्थित थे। सकारात्मक चर्चा के संबंध में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा और बृहन्मुंबई मनपा की ओर से सभी 24 वार्डो के समाचार पत्र विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही न करने का लिखित पत्र अनिल काटे के कार्यालय की ओर से दिया जाएगा। ऐसा उल्लेख अनिल काटे ने चर्चा में किया।
सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड जीत की…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बरनवाल सेवा समिति सलेमपुर की कार्यकारिणी का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत पर…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा ) भागलपुर ब्लॉक अंतर्गत गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी में बाल दिवस बड़े…
पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीणा एवं अपर जिलाधिकारी श्री जयप्रकाश जी ने किया के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जैतीपुर कस्बे में चल रही श्री राम जानकी रामलीला में शुक्रवार…