बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवागन्तुक पुलिस चौकी प्रभारी बाबागंज राम गोविंद वर्मा से शनिवार को स्थानीय पत्रकारों ने वार्ता की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, गांजा, जुआ सहित अन्य नशीले पदार्थों व क्षेत्र में हो रहे असामाजिक तत्व, कार्यों पर अंकुश लगाने की हर संभव प्रयास किए जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि पीड़ित को न्याय दिलाना मेरा धर्म व कर्तव्य है। आसामाजिक तत्त्वों के लिये कोई रहम नही है। क्योंकि इनका कोई धर्म नही होता है, ये केवल समाज में गन्दगी फैलाने का कार्य करते हैं। पीड़ित अपनी पीड़ा व दुख दर्द बेहिचक कभी भी सीधे हम से मिल कर बता सकता है। चौकी प्रभारी से मुलाकात के दौरान स्थानीय पत्रकारों में रावेन्द्र शर्मा, रुद्र प्रताप मिश्र, मोहम्मद असरार सिद्दीकी, नईम खां व श्याम कुमार मिश्र उपस्थित रहे।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…