महराजगंज/ठूठीबारी(राष्ट्र की परम्परा)।
इंडो नेपाल बार्डर के ठूठीबारी कोतवाली पुलिस टीम ने क्षेत्र के भरवलिया गांव के समीप चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध भारतीय बाइक यूपी 56 एबी 1038 पर सवार एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक झोले से दो लाख रुपए नेपाली करेंसी बरामद हुई है। बरामद नेपाली नोटों की गिनती करने पर पांच पांच सौ की दो सौ नोट यानी चार गड्डी नेपाली मुद्रा मिली है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम पुरन कुर्मी पुत्र महेंद्र कुर्मी निवासी हरपुर जिला नवलपरासी राष्ट्र नेपाल बताया है। उक्त बरामदगी टीम में एसआई अजय कुमार, राजवीर पाठक, मनोहर यादव शामिल रहे है।
इस बाबत कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि नेपाली मुद्रा के साथ पकड़े गए बाइक व अभियुक्त कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।
देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…
एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…
16 किलोमीटर की नई सड़क से 32 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ, शासन की…
भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…
मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…