Categories: Uncategorized

नेपाली नागरिक शिक्षिका पर फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करने का आरोप

शिकायत कर्ता ने दोहरी नागरिकता पर नौकरी करने वाली शिक्षिका के विरुद्ध अधिकारियों से किया लिखित शिकायत

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गापुर निवासी प्रमोद यादव ने प्राथमिक विद्यालय छपवां, नौतनवां में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत शिक्षिका सुनीता कुमारी त्रिपाठी पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि वे नियुक्ति के समय और वर्तमान में भी नेपाल की नागरिक हैं, बावजूद इसके उन्होंने उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक की नौकरी प्राप्त कर ली है। शिकायत कर्ता प्रमोद यादव ने उच्च अधिकारियों को भेजे गये पत्र में यह दावा किया है कि शिक्षिका सुनीता कुमारी त्रिपाठी का नाम नेपाल के चुनाव आयोग के मतदाता सूची में दर्ज है। उनकी नागरिकता संख्या 18763 और मतदाता संख्या 11986222 है। जो नेपाल के लुम्बिनी प्रदेश, जिला रुपन्देही, रोहिणी गांव पालिका वार्ड नंबर-3 के मतदान केंद्र रामनरेश यादव आदर्श माध्यमिक विद्यालय, धकधई में उनका नाम मतदाता सूची मे अंकित है। इस सूची में उनके माता-पिता और पति के नाम भी मौजूद हैं,जो उनके द्वारा भारतीय नागरिकता प्राप्त करने में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल करने की पुष्टि करता हैं। शिक्षिका की नियुक्ति वर्ष 2015 में हुई थी, जब उन्होंने वर्ष 2011 की 72,825 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन किया था। आरोप है कि उन्होंने नियुक्ति के लिए फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर भारतीय नागरिकों के अधिकारों का हनन करते हुए फर्जी तरीके से शिक्षा विभाग में नौकरी कर रही है। शिकायत कर्ता ने मामले मे सचिव गृह मंत्रालय भारत सरकार, प्रमुख सचिव लखनऊ, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद लखनऊ, मंडलायुक्त गोरखपुर, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक सप्तम मंडल गोरखपुर, जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर दोहरी नागरिकता पर नौकरी करने वाली शिक्षिका का नेपाली मतदाता पहचान पत्र भेज कर मामले की जांच कराते हुए शिक्षिका पर कानूनी कार्यवाही कि मांग किया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रीमियम पेट्रोल 11 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार…

1 hour ago

Iran-US Tension: 18 अमेरिकी कंपनियों को ईरान की धमकी, गूगल-एप्पल भी निशाने पर

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

1 hour ago

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

3 hours ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

4 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

5 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

12 hours ago