भारत विकास परिषद राघव शाखा की आवश्यक बैठक संपन्न

गोररखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
भारत विकास परिषद श्रीराघव शाखा की एक आवश्यक बैठक समाधान प्वाइंट बशारतपुर गोरखपुर के सभागार में संपन्न हुई।
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आर.पी. शुक्ला ने इस संगठन के उद्देश्यों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी सभा में उपस्थित सभी सदस्यों को दी ।उन्होंने बताया कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति की रक्षा करने के लिए ,राष्ट्र की विचारधारा से जोड़ने के लिए भावी नवयुवकों को तैयार करना है। महिलाओं के रोजगार परक कार्यक्रम की समीक्षा की और उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया। आज महिलाओं के उत्थान के लिए एवं एक सशक्त भारत के निर्माण के लिए डॉक्टर श्वेता सिंह को अध्यक्ष, डॉ.एल . बी.पांडेय को सचिव, डॉ. राज गुप्ता को कोषाध्यक्ष, एवं तान्या जायसवाल को महिला संयोजिकाका के पद की शपथ दिलवाई गई।
इस अवसर पर डॉक्टर श्वेता सिंह ने सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया और उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें यह जो पद मिला है, उसके लिए मैं तन मन से राष्ट्र के उत्थान के लिए भावी भविष्य के निर्माण के लिए ,एक सशक्त भारत के निर्माण के लिए मैं प्रयास करूंगी।इस अवसर पर कंचन, दीप्ति ,वैशाली, नीलू ,रवि, जितेंद्र, रूद्र, शिवम पांडे, शकुंतला ,शशि प्रताप पांडे ,रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी, शशि रंजन पांडे सुनील मणि त्रिपाठी एव रविन्द्र मोहन त्रिपाठी उपस्थित थे।
शाखा संरक्षक अंजना राजपाल ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह साफ 7 अप्रैल 2024 को शिव शक्ति लॉन ,तारामंडल रोड ,गोरखपुर में प्रात :11:30 बजे से संपन्न होगा। जिसमें आपसे निवेदन है ,आप अपना बहुमूल्य समय निकालकर शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित हो।
इस दौरान सभी सदस्यों को सुधा संस्मृति संस्थान के संयोजक रविन्द्र मोहन त्रिपाठी ने आए हुए सभी अतिथियों को अपनी पुस्तक भेंट की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

4 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago