एनसीसी ग्रुप कमाण्डर ने दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण


कैडेटों के अनुशासन और देशसेवा के जज़्बे की की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकुमारी राजदेव त्रिलोकीनाथ पी.जी. कॉलेज, जोन्हिया, सहजनवां में आयोजित 15 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय सहजनवां के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर परीमल भारती ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद सुविधाओं और कैडेटों की गतिविधियों का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण की शुरुआत क्वार्टर गार्ड में सशस्त्र सलामी के साथ हुई, जिसके बाद ब्रिगेडियर भारती ने शिविर के स्टाफ से मुलाकात की और उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे सैद्धान्तिक कक्षाएं, डाइनिंग हॉल, खेल का मैदान, कार्यालय, फायरिंग रेंज और कुक हाउस का निरीक्षण करते हुए संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने एनसीसी कैडेटों के अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के प्रति जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा,

“एनसीसी प्रमाणपत्र केवल रोजगार के लिए नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य युवाओं को अनुशासन, एकता और देशभक्ति के साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनाना है।”

शिविर में विभिन्न शारीरिक, मानसिक और नेतृत्व विकास से संबंधित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।

निरीक्षण के दौरान शिविर में उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में शामिल रहे: कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह डिप्टी कैम्प कमाण्डेन्ट कैप्टन डॉ. अपर्णा मिश्रा एडजुटेन्ट लेफ्टिनेंट गुंजन मिश्रा सुबेदार मेजर सी.के. मण्डल, राजू मोरे बलिराम बीएचएम एस.के. शर्मा लेफ्टिनेंट स्वाति मिश्रा, थर्ड ऑफिसर रेणुका राव जीसीआई कविता गुप्ता, सीमा राय, नीता यादव सीटीओ अनन्या पाण्डेय आदि थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

9 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

20 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

20 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

20 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

21 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

21 hours ago