आरटीई के तहत नामांकन बढ़ाने के लिए एनसीसी कैडेटों को जागरूक किया गया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार के निर्देश के क्रम में आरटीई में नामांकन को बढ़ाये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार एव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा एनसीसी के 150 बच्चो को निःशुल्क अनिवार्य शिक्षा अधिकार के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि 01 अगस्त से 10 अगस्त 2023 के बीच प्राइवेट स्कूलों में सरकारी नियम के अनुसार कक्षा 1 में दाखिला कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन हेतु एक फोटोग्राफ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं मोबाइल नंबर की आवश्यकता हैl अभिभावक किसी भी साइबर कैफे, सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन करा सकते हैl यदि ऑनलाइन कराने में कोई समस्या आ रही हो तो अपने नजदीकी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जाकर कंप्यूटर ऑपरेटर की मदद से नि:शुल्क ऑनलाइन करा सकते हैंl यदि ब्लॉक स्तर पर भी कोई समस्या हो तो वह अपना आवेदन समस्त कागजातों के साथ जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बने हुए हेल्प डेस्क पर जमा कर सकते हैंl जिसे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहयोग से ऑनलाइन करा दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला समन्वयक रजनीश बैजनाथ सहित प्रधानाचार्य हीरा लाल इण्टर कालेज राम कुमार सिंह, खलीलाबाद ग्रुप कमाडर सहित विद्यालय के प्रवक्तागण आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

2 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

5 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

6 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

6 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

8 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

8 hours ago