नवमी तिथि के अवसर पर नव कन्या पूजन का आयोजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगरिपालिका क्षेत्र के सभी मंदिरों व घरों में नवमी तिथि के पावन अवसर पर नव दुर्गा रूपी कन्या पूजन का आयोजन विधि विधान के साथ आयोजित किया गया।
इस पावन अवसर पर नव देवी कन्याओं का भक्तो द्वारा पॉव पखारे गए, आरती की गई और तिलक लगाकर तथा प्रसाद खिलाकर, आर्शीवाद प्राप्त किया गया।
नव देवी कन्याओं व साथ मे भैरो नाथ द्वारा अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया गया,वही माँ दुर्गे के जयकारों से पूरा नगर गूँज उठा। प्रसाद ग्रहण करने के बाद भक्तों द्वारा देवी कन्याओं को चुनरी व दक्षिणा देकर श्रद्धा व आस्था के साथ विदाई की गई। पटेल नगर में नवमी के पावन पर्व पर अंजनी पाण्डेय व शिवांश पाण्डेय तथा पुजारी मुकेश पाण्डेय सहित महिला श्रद्धालुओं द्वारा इस कार्यक्रम का विधि विधान के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर माँ दुर्गा रूपी नव कन्या व भैरोनाथ इस प्रकार है, पीहू, लाडो, अर्पिता, मिस्टी, सोना,स्वेता, अन्ना शुब्बू,अंशिका, सहित भैरोनाथ के रूप में प्रांजल पाण्डेय, दक्ष पाण्डेय, व रुद्र पाण्डेय का विधि विधान के साथ भक्तों द्वारा पूजन अर्चन कर प्रसाद ग्रहण कराया गया , ततपश्चात आशीर्वाद प्राप्त करते हुए देवी कन्याओं व भैरोनाथ की विदाई की गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

10 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

11 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

2 days ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

2 days ago