भारतरत्न लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस मना

डीएम ने लौह पुरूष के जयंती पर जनपदवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 149वीं जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जनपद में उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गयी।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने सरदार बल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
जिलाधिकारी ने सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को ‘‘ राष्ट्रीय एकता दिवस ’’ के रूप में मनाए जाने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य सम्भ्रान्त नागरिकों को शपथ दिलाते हुए कहा ‘‘ मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लेता हूॅं।”
जिलाधिकारी ने लौह पुरूष के जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यद्यपि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती 31 अक्टूबर को है लेकिन शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आगामी 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली का त्यौहार एवं अवकाश होने के कारण आज ही हम सब सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के सिद्धान्तों, आदर्शो एवं आचरण के व्यवहारिक पक्ष को निष्ठापूर्वक एवं सेवा-भाव के साथ आत्मसात करना ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धाजली होगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुनील कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार, एसपीओ अजीत कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

49 minutes ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

60 minutes ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

1 hour ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

1 hour ago

तनाव-अवसाद से जूझ रहे युवाओं से न बनाएं दूरी, संवाद से लौटेगा जीवन में उजाला: डॉ. अमरेन्द्र

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा संत…

1 hour ago