जीवन पद्धति और सेवा का आधार है, राष्ट्रीय सेवा योजना– डॉ अजय

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय सेवा योजना लोकतांत्रिक जीवन की पहचान एवं सेवा का आधार है, क्योंकि इसमें निःस्वार्थ सेवा करने की भावना है और यह दर्शाता है कि किसी भी व्यक्ति या समाज का कल्याण अंततः सदमार्ग पर चलकर ही किया जा सकता है l
उक्त विचार सरदार वल्लभ भाई पटेल कन्या पीजी कॉलेज परतावल बाजार के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन अवसर पर अपने संबोधन में जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महाराजगंज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के कल्याण की जिम्मेदारी युवा शक्ति के कंधों पर होती है युवाओं में ही किसी राष्ट्र की दशा और दिशा बदलने की क्षमता होती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य को आत्मसात करके ही स्वयं सेवक अपने उद्देश्य को पूरा कर सकते हैं।
समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल कन्या पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा राम दरस मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं को समाज से जोड़ने का काम किया जाता है और उनके अंदर चतुर्दिक व्यक्तित्व का विकास हो इसके संकल्पना के भाव उनके मन के अंदर भरने का प्रयास किया जाता है। शिविर के समापन के अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी कविता सिंह ने कहा कि एक-एक स्वयंसेवक को 24 घंटे के दिनचर्या के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के समान उद्देश्यों से इस शिविर में अवगत कराया गया lकार्यक्रम अधिकारी किरण गुप्ता ने कार्यक्रम के आरंभ में अतिथि स्वागत किया और सात दिवसीय विशेष शिविर में छात्राओं द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को रेखांकित किया l प्राचार्य डॉ राम दरस मिश्रा ने मुख्य अतिथि डॉ मिश्रा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया l इस दौरान प्रमोद कुमार, संजीत सिंह अंगद, सनी, महेश, जितेंद्र, ओकार, श्रवण, स्नेहा ,प्रभा, स्वाति मल्ल सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkp@newsdesk

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

3 hours ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

3 hours ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

4 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

5 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

5 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

6 hours ago