राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितम्बर को, इसके लिए प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वाधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 सितम्बर को किया जाना है। जिसके व्यापक प्रचार- प्रसार और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिये माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अमित पाल सिंह द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एव उपयोगिता और कार्य पारदर्शिता और व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शनिवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिसका सचालन प्रभारी अधिकारी सिविल जज सी.डि./ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के द्वारा किया गया।
उक्त प्रचार वाहन दीवानी न्यायालय परिसर बलिया से निकलकर जिले के समस्त तहसीलों का श्रमण करते हुये जन-जन तक राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व को बतायेगी तथा जनसामान्य को यह अवगत करायेगी कि वह अपने सभी प्रकार के मामलों जो जुर्माने से दण्डनीय हो, अथवा पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, बिजली के मामलें, टेलीफोन बिल के मामलें, टेक्स के मामले, चेक बाउंस के मामलें, सुलह योग्य मामले, इत्यादि का पूर्ण और प्रभावी समाधान प्राप्त कर सकते है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये गये
फौजदारी मामले की कोई अपील नही की जाती। आपके खर्चे भी कम आते है और समाधान का प्रभाव वैसा ही होता है। जैसा न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय का प्रभाव होता है। अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाकर, सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त कर सकते है। उक्त कार्यक्रम के दौरान नरेन्द्र कुमार सिंह अपर जनपद न्यायाधीश बलिया, सरला दत्ता अपर परिवार न्यायाधीश, रामबिलास प्रसाद अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत, नीलम ढाका अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट महेश चन्द्र वम्मा विशेष न्यायाधीश (ई०सी० एक्ट), रवि करन अपर जनपद न्यायाधीश , हरिश चन्द्र अपर जनपद न्यायाधीश/एफ0टीoसी0 तृतीय, प्रथम कान्त अपर जनपद न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट), ज्ञान प्रकाश तिवारी अपर जनपद न्यायारधीश एफ0टी०सी० प्रथम, राम कृपाल वर्मा अपर जनपद न्यायाधीश एफ०टी०सी० द्वितीय, पराग यादव सिविल जज सी0डिo, कविता कुमारी ए.सी. जे. एम द्वितीय, विराट मणि त्रिपाठी सिविल जज सी०डि० एफटीसी, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, सुरक्षाकर्मी, पैरालीगल वालेन्टियर्स, वादकारीगण व अन्य लोग भी उपस्थित रहें।
जनपद बलिया के समस्त जनसामान्य से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने मामलों की त्वरित न्याय के लिये सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय परिसर बलिया से सम्पर्क कर सकते है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ई-पॉस फेल? घबराएं नहीं, 26 को ओटीपी से मिलेगा राशन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…

55 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें 21 फ़रवरी का इतिहास

21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…

57 minutes ago

वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग

पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…

59 minutes ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

7 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

9 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

9 hours ago