राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों की प्राप्ति में विश्वविद्यालय और डाइट के मध्य समन्वय साबित होगा मील का पत्थर: कुलपति

डीडीयू व डाइट के मध्य एमओयू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, गोरखपुर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
इस एमओयू पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन की गरिमामयी उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों की प्राप्ति में उच्च शिक्षा परिसरों एवं शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के संयुक्त और समन्वित प्रयासों की भूमिका अत्यंत जरूरी है। विश्वविद्यालय और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के मध्य समन्वय इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत दोनों संस्थान परस्पर हित के क्षेत्र में अनुसंधान और शैक्षिक कार्यक्रमों पर सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहयोग करेंगे। इसके तहत शिक्षकों को उनकी रुचि के क्षेत्र में शैक्षिक नियोजन पर अनुसंधान करने के लिए एक साझा आधार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही एमओयू के तहत शिक्षकों को उनकी शैक्षिक योजना और अनुसंधान कार्यक्रमों से संबंधित शिक्षण सामग्री और अन्य साहित्य पर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। इसके तहत शिक्षकों के विकास कार्यक्रमों की सुविधा प्रदान करने तथा कौशल विकास कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने और बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही एमओयू का लक्ष्य शिक्षक प्रशिक्षण में डाइट की विशेषज्ञता का उपयोग करने, विशेष रूप से बीईएलएड पाठ्यक्रम (विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किए जाने का प्रस्ताव) के लिए अवसर प्रदान करता है।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, एनईपी समन्वयक एवं शिक्षा संकाय की डीन प्रो. सरिता पांडे और डाइट प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक अभिषेक कुमार पांडेय, सपना वार्ष्णेय, वरिष्ठ व्याख्याता, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, व्याख्याता शिक्षा, रजनीश कुमार गुप्ता, व्याख्याता रसायन विज्ञान उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

8 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

10 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

10 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

11 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

11 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

21 hours ago