नायब तहसीलदार ने लिया बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा

865 किसानों के फसलों का हुआ सर्वे, डीएम को भेजी रिपोर्ट

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। दुदही के नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा के नेतृत्व में राजस्वकर्मियों की टीम ने तमकुहीराज तहसील क्षेत्र अंतर्गत, सेवरही विकास खंड में नारायणी (गंडक) नदी व बांसी नदी के बीच पिपराघाट ग्राम पंचायत के किसानों की बाढ़ से बर्बाद फसल का सर्वेक्षण किया। बताते चलें कि उक्त दोनों नदियों के बीच सैकड़ों किसानों की हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि है। कुछ दिनों पूर्व तक इन खेतों में खरीफ की फसलें लहलहा रही थीं, जिस पर किसान नाज कर रहे थे। लेकिन गत दिनों हुई अतिवृष्टि के चलते नदियों में आई बाढ़ ने फसलों को बर्बाद कर दिया। बाढ़ के पानी में डूबी फसलें सड़ कर बर्बाद हो गई, उसी क्रम में किसानों की उम्मीद पर भी पानी फिर गया। बेबस किसान मुआवजे के लिए राजस्व प्रशासन की ओर देख रहे थे। इस क्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार दुदही कुंदन वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी कानूनगो एवं लेखपाल जयंत गुप्ता, प्रमोद यादव आदि राजस्वकर्मियों की टीम ने स्थलीय सत्यापन नाव से जाकर पिपराघाट मुस्तकिल के जयपुर, इमिलिया, रानीगंज, बेनिया  और पिपराघाट एहतमाली का मोतीराय टोला, तीन टोलवा, तवक्कल टोला, शिव टोला और देवनारायण टोला में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसलों का आंकलन किया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि 865 किसानों की सूची बनाकार जिला प्रशासन को भेज दी गई है। शासन द्वारा धन अवमुक्त होते ही मुआवजे की राशि वितरित कर दी जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

Campus Placement 2026: बिछुआ कॉलेज में छात्रों को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र व प्रमाणपत्र वितरित

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…

2 hours ago

Nature Index 2026 में डीडीयू की दमदार मौजूदगी, शोध उत्कृष्टता को मिला वैश्विक सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने नेचर Nature Index 2026…

2 hours ago

दंडवत यात्रा से वृंदावन जा रहा दंपति, 1000 KM की आस्था भरी अनोखी साधना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आस्था और विश्वास की शक्ति को दर्शाती एक अनोखी…

3 hours ago

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

7 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

10 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

12 hours ago