नगर पंचायत चुनाव अभी दूर प्रत्याशियों के कानफाड़ू प्रचार चालू

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)lनगर पंचायत सलेमपुर,लार ,मझौली राज, में चुनाव की तिथियों का आयोग द्वारा निर्धारण नही किया गया है।पर प्रत्याशियों की दिल्ल जितने की कोशिश में दिल की विमारी बाटने की पुरज़ोर कोशिश जारी है।सुबह सबेरे से देर शाम तक ध्वनि प्रदूषण फैलाने का कार्य प्रत्याशियों द्वारा विगत कई माह से जारी था जो अब जोर पकड़ लिया है।
दिन भर तमाम नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपने हैशियत के दिखावे में की प्रचार गाड़ी पिछले कई महीनों से बड़े बड़े साउंड बॉक्स दूसरे शब्दो में कहे तो कानफाड़ू डीजे लगाकर प्रत्याशियों के गुणगान के गानों के साथ घूम रही है जिस गली जाए प्रत्याशियों के प्रचार गाड़ियों की ही आवाज आ रही है । बीच में जब नगर पंचायत चुनाव का मामला कोर्ट गया तो कुछ प्रत्याशियों का प्रचार थम गया लेकिन इस दौरान भी कुछ प्रत्याशियों का प्रचार चालू रहा ।आलम ये है की सलेमपुर में घुसते ही कानो में अलग अलग प्रत्याशियो के गुण गान करते गाड़ियों पर लगे डीजे की आवाज ही सुनने को मिल रही है ,दिल जीतने के कोशिश में दिल की विमारी नगर वाशियो को बाट रही है। लोग इस प्रचार गाड़ियों से खासे परेशान है ।कई प्रत्याशी ऐसे है जिनकी कई गाड़ियां चल रही है। ये प्रचार पिकअप , ई रिक्शा आदि गाड़ियों से हो रहा है ।चुकी गली में बड़ी गाडियां नही जा सकती है तो ई रिक्शा गलियों में घूम रहा है । दिन भर प्रचार गाड़ियों के आवाज से जनता परेशान है ।
इस विषय पर डॉक्टर से बात करने पर डॉक्टर ने बताया कि एक स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए 50 डेसीबल तक की ध्वनि सहन करने लायक होती है, लेकिन डीजे की ध्वनि की तीव्रता करीब 500 डेसीबल तक पहुंच जाती है। जिससे तमाम मानव जीवन में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जो निम्न है-
तीव्र ध्वनि की वजह से प्रजनन क्षमता घट जाती है।
डीजे की ज्यादा साउंड मस्तिष्क में तनाव पैदा करती है। इससे चिड़चिड़ापन बढ़ता है।रक्तचाप बढ़ जाता है। खून में शर्करा बढ़ने लगती है।
हृदय की धड़कन तेज हो जाती है।तेज आवाज के कारण कार्य क्षमता घटती है और एकाग्रता नष्ट हो जाता
तेज ध्वनियों से ह्रदय रोग को बढ़ावा के साथ कई रोगों का जनक है।

चुनावों को जीतने की चाह में ध्वनि प्रदूषण पर ध्यान नही देना कई बीमारियों को दावत दिया जा रहा है।चुनाव प्रचार के इस तरीके से मतदाताओं में भी काफी रोष है । नगर पंचायत निवासी विजय कुशवाहा से बात करने पर उन्होंने कहा की इस तरीके का चुनाव प्रचार पहले चलन में नही था विगत कुछ वर्षों से इस तरीके से चुनाव प्रचार हो रहा है जो की गलत है ।प्रत्याशियो को चुनाव प्रचार हेतु खुद जनसंपर्क करना चाहिए और लोगो से वोट मांगना चाहिए इस मुद्दे पर सरकारी तंत्र भी कुछ करने से संकोच कर रहा है ।जो की गलत है किसी भी साउंड के प्रयोग हेतु नियमतः सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य हैl

डॉक्टर गिरिजेश मिश्रा से हुई बातचीत सुनने के लिए टैप करें

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Campus Placement 2026: बिछुआ कॉलेज में छात्रों को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र व प्रमाणपत्र वितरित

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…

45 minutes ago

Nature Index 2026 में डीडीयू की दमदार मौजूदगी, शोध उत्कृष्टता को मिला वैश्विक सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने नेचर Nature Index 2026…

50 minutes ago

दंडवत यात्रा से वृंदावन जा रहा दंपति, 1000 KM की आस्था भरी अनोखी साधना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आस्था और विश्वास की शक्ति को दर्शाती एक अनोखी…

57 minutes ago

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

5 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

9 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

10 hours ago