एन. ई.रेलवे मजदूर यूनियन के साथ स्थाई तंत्र की बैठक का आयोजन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय की अध्यक्षता में एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के साथ स्थाई वार्ता तंत्र (पी.एन.एम.) की बैठक गुरुवार को भारतेन्दु सभा कक्ष,वाराणसी में आयोजित हुई। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) ज्ञानेश त्रिपाठी,अपर मंडल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा) राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर जे चौधुरी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक(सामान्य) अजय प्रताप सिंह,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रीति वर्मा,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख समी उर्रहमान,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(प्रथम) ऋषि श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W)श्री अभिनव पाठक,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) पंकज केशरवानी, मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा,शाखाधिकारी, नरमू के मंडल मंत्री एन बी सिंह सहित वाराणसी मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
बैठक को सम्बोधित करते हुये मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने कहा कि रेल संचलन में कर्मचारी यूनियन की महत्वूपर्ण भूमिका है तथा उनके माध्यम से प्राप्त अनेक महत्वपूर्ण सुझावों के क्रियान्वयन से कार्यकुशलता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से वाराणसी मंडल ने अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त की। रेलपथ के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य तेजी से सम्पादित किया जा रहा है। यात्री यातायात एवं यात्री आय के साथ ही माल परिवहन एवं उससे होने वाली आय में निरन्तर वृद्धि हो रही है। आधारभूत संरचनाओं के विकास के क्रम में अनेक कार्य जैसे- दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के अंतर्गत नान इण्टरलॉकिंग कार्य, गतिशक्ति योजना के अन्तर्गत मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल का निर्माण किये गये हैं। पाण्डेय ने कहा कि रेल मदद पोर्टल के माध्यम से प्राप्त परिवादों के निस्तारण में पूर्वोत्तर रेलवे सम्पूर्ण भारतीय रेल पर पहले स्थान पर है, जिसके लिये सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने मंडल के सभी से रेल की आय में वृद्धि के नये क्षेत्र खोजने एवं विवेकपूर्ण ढंग से मितव्ययिता पूर्वक व्यय करने पर बल दिया। कर्मचारी हित के कार्यों की चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों को उसी दिन समापक भुगतान ऑनलाइन किया जा रहा है। रेलकर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति, अनुकम्पा के आधार पर शीघ्रता से नियुक्ति, समय से पदोन्नति परीक्षाओं का आयोजन एवं एम.ए.सी.पी. प्रदान करने का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
इसके पूर्व, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने सम्बोधन में कहा कि रेल प्रशासन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः सजग है तथा किसी भी कर्मचारी परिवाद का निस्तारण यथाशीघ्र किये जाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने पी.एन.एम. सहित सभी बैठकों को समय से आयोजित किये जाने का आश्वासन दिया ।
बैठक को सम्बोधित करते हुये नरमू के मंडल मंत्री एन बी सिंह ने कर्मचारियों के हित से सम्बन्धित अनेक मुद्दों की तरफ रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुये अपेक्षा की कि उनका निस्तारण यथाशीघ्र किया जायेगा । नरमू के मंडल मंत्री ने रेलवे की प्रगति में रेलकर्मियों के पूर्ण सहयोग की प्रतिबद्धता को दोहराते हुये, रेलवे बोर्ड एवं महाप्रबन्धक सहित अनेक स्तरों पर जारी निर्देशों के अनुपालन में अधिक और शीघ्रता लाने पर बल दिया । उन्होंने मंडल के छोटे स्टेशनों पर चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान करने और लाइन कर्मचारियों के हितों पर विशेष जोर देते हुये कहा कि कर्मचारियों की संतुष्टि रेल को विकास के पथ पर ले जाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है तथा इस दिशा में रेल प्रशासन के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

5 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

5 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

6 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

6 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

6 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

6 hours ago