गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रवि किशन शुक्ला ने रविवार को एक महत्वपूर्ण बयान जारी कर जनता को स्पष्ट संदेश दिया कि वर्तमान में उनका कोई व्यक्तिगत प्रतिनिधि अथवा सांसद सहयोगी नियुक्त नहीं है। उन्होंने कहा, “मेरा कार्यालय ही मेरा प्रतिनिधि है। लोकसभा क्षेत्र के भीतर या बाहर कोई भी व्यक्ति न तो मेरा प्रतिनिधि है और न ही अधिकृत सहयोगी। इस संबंध में किसी प्रकार का भ्रम न रखें।”
सांसद ने बताया कि पूर्व में मंडलवार और विधानसभा स्तर पर जो प्रतिनिधि नियुक्त थे, उन्हें लगभग एक वर्ष पूर्व ही भंग कर दिया गया है। तब से अब तक किसी को भी पुनः प्रतिनिधि या सहयोगी के रूप में अधिकृत नहीं किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी नागरिक, समर्थक या कार्यकर्ता को कोई सुझाव, शिकायत या कार्य संबंधी जानकारी देनी हो, तो वह सीधे तारामंडल क्षेत्र स्थित उनके आधिकारिक सांसद कार्यालय अथवा आवास पर संपर्क कर सकता है। सांसद कार्यालय ही सभी जनसंपर्क, कार्य समन्वय और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकृत माध्यम है।
रवि किशन शुक्ला ने यह भी कहा कि पारदर्शी और उत्तरदायी जनसेवा के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि जनता से सीधा संवाद बना रहे और प्रतिनिधित्व के नाम पर कोई गलतफहमी या दुरुपयोग न हो।
इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…
इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…