संगीत का रिश्ता ‘मैं’ से नहीं होता, बल्कि इसमें ‘हम’ का भाव होता है: डॉ. साईश देशपांडे

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से व्यंजना आर्ट एंड कल्चर सोसायटी द्वारा ‘ भारतीय रंगमंच की संगीत परंपरा एवं प्रयोग’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन लोक नाट्यों में संगीत परंपरा, रंगमंच में संगीत विधान, रास एवं रहस्य में कत्थक तथआधुनिक रंगमंच में संगीत परंपरा विषयों पर देश भर से आए विद्वानों बा विशेषज्ञों ने विचार व्यक्त किए।
प्रथम सत्र की अध्यक्षता करते हुए दिल्ली से आए प्रख्यात रंग निर्देशक लोकेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि हमारी संगीत से नातेदारी वैदिक काल से ही शुरु हो गई थी। हमारी संस्कृति में 3000 साल पहले से ही दो धाराएं समाहित हो चुकी थी । एक थी लोक धर्मी धारा और दूसरी नाट्य- धर्मी धारा । श्री त्रिवेदी ने ‘माच’ लोक विधा के संबंध में भी जानकारी दी।
गोवा से आए डॉ. साईश देशपांडे ने गांवडा जागोर नामक 2000 साल पुरानी लोग कला के संबंध में रोचक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि संगीत का रिश्ता ‘मैं’ से नहीं होता, बल्कि इसमें ‘हम’ का भाव होता है। पंजाब से आई डॉ. इस मिति भारद्वाज ने पंजाबी लोक कला ‘नकल’ और ‘मिरासिस’ पर अपना व्याख्यान दिया तो महाराष्ट्र से आई डॉ. श्वेता जोशी ने मराठी नाट्य संगीत परंपरा पर बहुत ही रोचक व्याख्यान दिया।
इस सत्र का संचालन कर रही डॉ ज्योति सिन्हा ने पूर्वांचल की लोक कलाओं में संगीत के प्रयोग की चर्चा की ।
भारतीय नाटक अकेडमी में चल रही इस संगोष्ठी के अन्य सत्रों में ललित सिंह पोखरियाल, डॉ गवीश, व्योमेश शुक्ल, रेनु वर्मा, वीना सिंह, काजल घोष, अजय कुमार और विपिन कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सत्रों का संचालन डॉ मीनू अवस्थी, डॉ शशि प्रभा तिवारी और शांभवी शुक्ला के किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान के निदेशक अतुल दिवेदी, डॉ धनंजय चोपड़ा उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन डॉ मधु शुक्ला ने किया ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

8 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

8 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

8 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

8 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

8 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

9 hours ago