पांच नोटिस भेजने के बाद भी नहीं हटा रहे थे कब्जा-ईओ
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस बल के साथ पटेल नगर पश्चिमी से अवैध कब्जा हटाया गया।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार को पटेल नगर पश्चिमी से अवैध कब्जे को हटवाया गया।
अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत नगर स्थित पटेल नगर पश्चिमी के कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने पर नगर प्रशासन ने कब्जा हटाने के लिए पांच बार नोटिस दिया गया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा हटाया नहीं गया था। नगर पालिका ने पुलिस बल के सहयोग से अवैध कब्जाधारियों के चंगुल से भारी नोक झोक के बाद अतिक्रमण को हटाया गया।
अधिशासी अधिकारी निरूपमा प्रताप ये नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की अनुपस्थिति में, अवर अभियंता के नेतृत्व में भारी संख्या में नगर पालिका कर्मचारी और पुलिस बल द्वारा अवैध कब्जाधारी मैना पत्नी हरिनारायण भुर्जी व मुन्नी बानू पत्नी फिरोज सौमानी तथा मन्नू लाल जायसवाल पुत्र मुरलीधर जायसवाल द्वारा किए गए अतिक्रमण को भारी नोंकझोंक के बीच खाली कराया गया। नपा प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए अवैध कब्जाधारियों को पांच नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन उनके द्वारा कब्जा नहीं हटाया गया। जबकि सपा नेता राजन भुर्जी ने पुलिस और नगरपालिका प्रशासन पर आरोप मढ़ते हुए कहा है कि, हम लोगों के द्वारा किसी प्रकार का आक्रमण नहीं किया गया और ना ही नपा के द्वारा किसी प्रकार की नोटिस ही दी गई, उसके बावजूद पुलिस और नगरपालिका प्रशासन द्वारा मारपीट कर हम लोगों को बुरी तरह से घायल कर दिया गया और थाने में बैठाकर हम लोगों के चबूतरे को जबरन जेसीबी से तोड़ दिया गया।
इस दौरान सपा नेता ने कहा कि बरहज के अंदर तमाम जगहों पर अतिक्रमण किया गया है, जिसके लिए नगरपालिका प्रशासन नहीं जाता और जानबूझकर हम लोगो को परेशान किया गया हैं।
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। चीन की नौसेना का…
US-Iran Tension: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक अहम घटनाक्रम…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…
देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…
अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…