नगरपालिका बरहज को है किसी भागीरथी की तलाश

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका चुनाव के लिए सभी प्रत्याशी अपनी दावेदारी के लिए मैदान में उतर कर अपना-अपना दावा पेश कर रहे हैं, लेकिन नगरपालिका के लोगों को भागीरथी की तलाश है। लोगों का कहना है कि, चुनाव जीतने के लिए तो सभी लोग हम लोगों के दरवाजे और चाक चौराहों पर मिलने पर कुशलता जानने के लिए अवश्य मिल रहे हैं, लेकिन जब उनके घरों पर हम लोग मिलने जाते थे, तो यह लोग हमें पहचानने से भी इंकार कर देते थे। जो लोग आज भाई, बंधु, चाचा जैसे रिश्ते जोड़ रहे हैं, ऐसे लोगों से नगरपालिका का भला नहीं होगा।
कुछ लोग चुनावी मैदान में लोगों को लोक लुभावने वादे कर वोट बटोरने का कार्य करते हैं, और जीत जाने के बाद विकास के नाम पर धन का बन्दर बाट करने में तनिक भी हिचकते नही, ऐसे में नगरपालिका के लोगो ने ऐसे राजनेताओं को चिन्हित कर लिया हैं। जो लोग जनता की नहीं अपितु अपना मान मर्दन रखने के लिए चुनाव लड़ते हैं और आमजन का शोषण करते हैं। नगर निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशी जनता के बीच जाकर अपना प्रचार प्रसार कर रहे है, जबकि श्रीप्रकाश पाल व मंजू पाल द्वारा जनता के दरवाजों पर जाकर उनकी समस्याओं को जाना व सुना जा रहा हैं। बुधवार को उजरा मोहाव व पचौहा में मंजू पाल ने जन सम्पर्क करते हुए जनता से कहा कि आज नगरपालिका का विकास, कोहरे के धुंध में खो गया है और इस धुंध से नगर को निकालने के लिए आप सभी सम्मानित जनता का आशीर्वाद सर आंखों पर। वही समाजसेवी श्रीप्रकाश पाल ने कहा कि,
जनता की निरंतर सेवा ही मेरा कर्तव्य है और मै बरहज नगरपालिका की सम्मानित जनता की सेवा व नगर के विकास के लिए हरदम प्रयत्नशील रहूँगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago