अतिक्रमणकारियो पर चला नगर-निगम का बुलडोजर

भूमाफिया पर नगर-निगम ने लगाया जुर्माना

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
इंदिरा नगर गोपालपुर में नगर निगम की टीम जल निकासी का नाला बनाने के लिए पहुंची और स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, दर् असल स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ग्राम सभा की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा ग्राम सभा की जमीन जलाशय और नाले को कब्जा किया जा रहा है। आपको बता दें कि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा में बने पोखरे की जमीन पर भी भू माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा हैं, जिससे जल निकासी के लिए असुविधा हो रही है। जल निकासी न होने के कारण बारिश हो या ना हो जल जमाव की स्थिति से लोग गुजर रहे हैं। वही नगर निगम की टीम सोमवार को जेसीबी लेकर नाला बनाने के लिए पूरी टीम तत्परता दिखाई और मौके पर महिलाओं बच्चे और बुजुर्गों ने जमकर विरोध किया। आपको बता दें कि स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कई वर्षों से यह समस्या का सामना यहां के स्थानीय लोग झेल रहे हैं। लेकिन भूमाफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जा करके जल निकासी के रास्ते को और अवरुद्ध कर दिया गया है ऐसे में जल निकासी जब नहीं होगी तो जल जमाव होना लाजमी है। वही मौके पर पहुंचे उपनगर आयुक्त ने भी लोगों से जमीन का पुराना नक्शा वह पुराने लोगों से बातचीत करने की कवायत शुरू कर दी है, स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिली भगत से बार-बार स्थानीय लोगों एवं पूर्व पार्षद पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर भू-माफिया द्वारा परेशान किया जा रहा है, इस तरह से कभी भी किसी प्रकार की बड़ी घटना घट सकती है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि बार-बार मुख्यमंत्री से शिकायत करने के बाद एवं जिले के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी माफियाओं के हौसले बुलंद है, प्रशासन की उदासीनता के कारण जलाशय की जमीन को कब्जा किया जाने का प्रयास किया जा रहा है और शिकायतकर्ताओं के ऊपर स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शादी समारोह में विवाद बना हत्या की वजह, STF ने सिपाही को दबोचा

प्रयागराज नैनी हत्या मामला: मऊ पुलिस का सिपाही सुनील कनौजिया गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई…

18 minutes ago

पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत ने दिखाया सामरिक आत्मविश्वास

असम से भारत का शक्ति संदेश: डिब्रूगढ़ ELF पर वायुसेना का दमदार एयर शो, पीएम…

24 minutes ago

सब्जी मंडी से दिनदहाड़े स्पलेंडर बाइक चोरी, कसया में चोरों का बढ़ता आतंक

कसया / कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।कसया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीन सब्जी मंडी में दिनदहाड़े…

54 minutes ago

15% रिटर्न का जाल: कैसे फैला मैक्सीजोन चिटफंड नेटवर्क

रांची में 307 करोड़ चिटफंड घोटाला: मैक्सीजोन कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह पर ईडी की…

1 hour ago

अल्पसंख्यकों की भागीदारी और जमात का उभार: चुनाव 2026 के बड़े संकेत

बांग्लादेश चुनाव 2026: BNP की ऐतिहासिक वापसी, तारिक रहमान की अगुवाई में सत्ता परिवर्तन से…

1 hour ago

मनरेगा की पहचान बदलने पर कांग्रेस का विरोध तेज

मनरेगा का नाम बदलना मजदूरों के भविष्य से खिलवाड़ – राघवेंद्र प्रताप सिंह मऊ (राष्ट्र…

1 hour ago