पेनाल्टी शूट में गोरखपुर को हराकर मुबारकपुर पहुंचा अगले दौर में

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
मदनी ट्रॉफी हाजी हसनैन खान मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता मदनी खेल का मैदान मेहांहरंगपुर में चल रहे दूसरे दिन का मैच बिहार और दिल्ली के टीम के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूट में मुबारकपुर ने चार तीन गोल से हराकर अगले दौर में पहुंची।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि वसीम अहमद व असरार अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय कर हाथ मिलाकर उत्साहवर्धन किया।मुकाबले के पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों टीम के खिलाड़ियों द्वारा एक एक मैदानी गोल दागा गया,मध्यांतर के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जूझते रहे।जो निर्धारित समय के अंतिम क्षण में दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा पुनः एक-एक मैदानी गोल दाग कर दोनो टीम बराबरी पर रही।दोनों टीमों को पेनाल्टी शूट के लिए मौका दिया गया।जिसमे पेनाल्टी शूट में मुबारकपुर की टीम ने मैच को चार तीन गोल से गोरखपुर को हराकर अगले दौर में पहुंच गई।इस दौरान आयोजक फखरुद्दीन खान ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।निर्णायक मकदूम, इकराम व अंकित कुमार एवम कमेंट्री अब्दुल रब,मुराद अहमद ने किया। इस दौरान ग्राम पूर्व ग्राम प्रधान ताल्हा खान अमीरुद्दीन सिद्दीकी अमजद खान सादिक अली अशरफ खान मोहम्मद फतेह अजहरुद्दीन खान,पंकज गुप्ता, अमीरुद्दीन सिद्दीकी, कलाम प्रधान, वलीउल्लाह खान बैजनाथ शर्मा,भैरव यादव ,फैजान सिद्दीकी,समसुल जोहा खान,एहतेशाम आदि मौजूद रहे। आज का मैच मेंहा हरहंगपुर बनाम नेपाल के बीच खेला जाएगा।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

झांसी में SSP ऑफिस के बाहर किन्नरों का बवाल, सड़क जाम से मचा हड़कंप; पांच गिरफ्तार

AI निर्मित झांसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के…

4 hours ago

पटना जंक्शन वाले महावीर मंदिर जाने से पहले जान लें यह बदलाव, आरती का समय हुआ आधा घंटा पहले

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मंदिर में हनुमान जी के…

6 hours ago

हजारीबाग में हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत से हड़कंप

SIT गठित; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता…

6 hours ago