गो तस्करी व अवैध शराब के खिलाफ से सांसद ने एसपी को लिखा पत्र


सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब और गो तस्करी को लेकर सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने एसपी राजकरन नय्यर को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से सांसद ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में जनसम्पर्क के दौरान मालदह चौकी इंचार्ज न सिर्फ सरकार की मंशा के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं अपितु जमकर धनउगाही और पीड़ितों को उत्पीड़ित भी कर रहे हैं। यही नही सांसद ने इलाके के डूहा विहरा, सिसोटार, लिलकर और कठौड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने का भी जिक्र किया है। साथ ही खरीद घाट से की जा रही गो वंशियों की तस्करी को रेखांकित करते हुए उक्त धंधों को बंद कराने और इसके संरक्षणदाताओं पर उचित कार्रवाई करने को कहा है। उधर सांसद का पत्र इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नदी के तटीय इलाकों में हो रही कच्ची शराब की बिक्री और गोतस्करी की बात सांसद तक पहुंच ही गई। देखना है जिला प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।
उधर भाजपा नेता अखिलेश सिंह गुड्डू ने एसपी को शुक्रवार को एसपी को पत्र सौंपा और कठौड़ा घाट में पुलिस के मिली भगत से हो पशु तस्करी एवं अवैध कच्ची शराब का धन्धा बन्द कराने को कहा। पत्रक में उल्लेख किया है कि ग्राम सभा जमुई के बालू ठेकेदार के ऑफिस से 100 मीटर पूर्व लगभग 5 बिघे अमरूद के बागीचे में पीकअप और मैजिक गाड़ी के द्वारा हर सोमवार को लाकर बागिचे में बांध दिया जाता है और सोमवार व मंगलवार की रात को नाव के सहारे बिहार प्रांत को भेज दिया जाता है। वहीं डूहा बिहरा में भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बनाकर गैलन में बाईक द्वारा गाँव सप्लाई की जाती है। उक्त दोनों कार्य मे इलाकाई पुलिस का सहयोग प्राप्त है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

AAP Rajya Sabha: राघव चड्ढा से छीना उपनेता पद, पार्टी ने सचिवालय को भेजा नोटिस

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को…

7 minutes ago

Lucknow BKT Bulldozer Action: अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र…

2 hours ago

Ramayana Teaser Out: रणबीर कपूर बने भगवान राम, भव्य टीजर ने जीता फैंस का दिल

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महीनों के इंतज़ार के बाद फिल्म रामायण का टीजर हनुमान जयंती…

3 hours ago

Supreme Court on Bengal Violence: जजों पर हमले से नाराज सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बल तैनात करने का आदेश

नई दिल्ली/कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के मालदा में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव…

3 hours ago

IPL 2026 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने MI और PBKS को पछाड़ा, जानें कौन किस स्थान पर

IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…

5 hours ago

Maharajganj News: अपराध गोष्ठी में एसपी सख्त, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

5 hours ago