जिला स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा संपन्न

खिलाड़ी अपने खेल के दम पर न सिर्फ परिवार और देश का नाम रोशन कर रहे हैं बल्कि अच्छे पदों पर नियुक्ति भी पा रहे हैं—दयाशंकर मिश्र दयालु

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब की कहावत पुरानी हो गई। अब खिलाड़ी अपने खेल के दम पर न सिर्फ परिवार और देश का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि अच्छे पदों पर नियुक्ति भी प्राप्त कर रहे हैं और यह सब प्रधानमंत्री के दूरदर्शी सोच के कारण संभव हुआ है।
उक्त बातें सांसद खेल स्पर्धा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभारी मंत्री और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र “दयालु” जी द्वारा कही गईं। उन्होंने कहा कि पूर्व में ओलंपिक जैसे खेलों में हॉकी के अलावा अन्य किसी खेल में भारत मेडल को तरसता था। लेकिन प्रधानमंत्री ने सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से दूर दराज के गांवों के युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया है। जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और अपने परिवार एवं जनपद का नाम रोशन कर सकते हैं। यह प्रधानमंत्री के दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज ओलंपिक हो या एशियन गेम या फिर कोई अन्य वैश्विक खेल भारत के खिलाड़ी ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के मेडल बेचकर ठेला लगाने की तस्वीरें अब पुरानी बात हो गई हैं। अब भारत में खिलाड़ियों को न सिर्फ मान सम्मान प्राप्त हो रहा है, बल्कि उच्च पदों पर उनकी नियुक्तियां भी केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही हैं। खेलों में मातृशक्ति भी देश का नाम रोशन कर रही हैं। इसका उदाहरण आप ही के बीच की आदित्या हैं, जिन्होंने सभी बाधाओं को पार करते हुए जनपद का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की सफलता में खिलाड़ी के साथ-साथ परिवार और प्रशिक्षक सहित अनेक लोगों का परिश्रम और त्याग होता है। और जब कोई खिलाड़ी सफल होता है तो कई लोगों की तपस्या सफल होती है। प्रधानमंत्री के विचार को सफलतापूर्वक महराजगंज में धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और उनकी टीम के साथ–साथ खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा में विगत 03 वर्ष से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इसमें गांव से लेकर जनपद स्तर के युवा खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं। यह स्पर्धा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अग्रगामी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा था कि यदि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है, तो भारत को सभी क्षेत्रों में शीर्ष 10 देशों में शामिल करवाना होगा और खेल इसमें एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। सांसद खेल स्पर्धा एक मंच है, जिसके माध्यम से गरीब परिवार का बच्चा भी अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ सकता है और परिवार व जनपद के साथ देश का नाम भी रोशन कर सकता है।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का कथन है कि युवा खेलों के माध्यम से अपनी मानसिक और शारीरिक शक्ति को बढ़ा सकते हैं और देश को महान बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मातृशक्ति पर पूर्ण विश्वास है और इसीलिए उन्होंने विशेष तौर पर कहा था कि सांसद खेल स्पर्धा में महिला इवेंट को भी आयोजित किया जाए। उनके सुझाव का अनुपालन करते हुए इस बार महिला इवेंट का पृथक का आयोजन किया है और आगे भी महिला इवेंट का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि खेल मनुष्य का सर्वोत्तम गुरु होता है जो खिलाड़ी को अनुशासन समर्पण और टीम भावना सिखाता है। इसीलिए सरकार द्वारा खेलो इंडिया, फिट इंडिया, टारगेट ओलंपिक जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जनपद में भी खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए अनेक कार्य किया जा रहे हैं। निकट भविष्य में इसका परिणाम देखने को मिलेगा। आशा है कि जनपद के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से जनपद का नाम रोशन करेंगे।
मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीमों और खिलाड़ियों को शील्ड और पदक प्रदान किया गया और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की गई। इस अवसर पर रोहन चौधरी द्वारा सभी व्यक्तिगत स्पर्धा के खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।
इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत उन्हें बैच बनाकर किया गया केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री द्वारा मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया इस अवसर पर आर सनशाइन के बच्चों ने स्वागत नित्य प्रस्तुत किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा महिला वर्ग में 200 मी. दौड़ स्पर्धा को हरी झंडी दिखाया गया। स्पर्धा में सदर की अदिति यादव विजेता रहीं। इसके अलावा वॉलीबॉल के फाइनल का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक सदर जयमंगल कनौजिया, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष भाजपा संजय पांडेय सहित अन्य गणमान्य अतिथि और खिलाड़ी व प्रशिक्षक उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारतीय ज्ञान परंपरा से सशक्त होगी राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली, संस्कृति और जीवन मूल्यों को पाठ्यक्रम से जोड़ने पर जोर

बीबीएयू में विशेष व्याख्यान के दौरान वक्ताओं ने कहा—शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं,…

4 minutes ago

शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, वापस मिलने पर परिजनों को दी…

10 minutes ago

शादी में नेवता देने पहुंचे मेहमानों पर लाठी-डंडों से हमला, एक ही परिवार के दर्जनभर घायल

मस्जिद में गाली देने के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद, खाना खाने की तैयारी…

5 hours ago

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का दावा, भाटपार रानी से डॉ. एएम अंसारी को मैदान में उतारेगी आजाद अधिकार सेना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने…

6 hours ago

न महंगी किताबें, न बड़े संसाधन… बहन की पुरानी पुस्तकें से पढ़कर निशि बनीं प्रदेश की टॉपर

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो…

8 hours ago

महिला सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर संदिग्धों पर कसी निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने और महिला एवं बालिका…

11 hours ago