सलेमपुर पुलिस नही लगा पा रही चोरों का सुराग
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर नगर में मोटर साइकिल चोर शक्रिय है हर दो चार दिन बीतने पर नगर के किसी न किसी वार्ड से तो रेलवे स्टेशन से यहां तक की तहसील हॉस्पिटल भी अछूता नहीं है सभी जगहों से विगत कुछ माह में मोटर साइकिल चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है ।लेकिन सलेमपुर पुलिस के हाथ आज तक कोई सुराग नहीं लगा यहां तक की कई मोटर साइकिल चोरी की घटना में प्राथमिकी भी दर्ज नही होती लोगो द्वारा ऑनलाइन उत्तर प्रदेश पुलिस के पोर्टल पर गुमशुदा और चोरी की रिपोर्ट की जा रही है । आज मोटर साइकिल आम जन मानस के जरूरत की चीज बन चुकी है आम जन मानस अपनी गाड़ी कमाई से पाई पाई जोड़ कर या फिर लोन लेकर मोटर साइकिल खरीदता है और चंद पलों में चोर इनकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर चंपत हो जाते है । ताजा प्रकरण सलेमपुर के रेलवे स्टेशन से लगातार दो मोटर साइकिल चोरी का आया है जिसमे 18/09/2024 को ग्राम सभा तारा परसिया निवासी शिवनारायन राजभर का लड़का अपने भाई को रेल्वे स्टेशन पर छोड़ने आया और स्टेशन के अंदर गया बाहर आया गाड़ी गायब गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 52 बि पी 2204।दूसरा मामला 04/10/2024 को ग्राम गोडवली दाखिल सोहनाग निवासी सुदामा कुमार की गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर डी एल 3 एस बि ई 6840 हीरो एच एफ डायलैक्स मोटर साइकिल स्टेशन पर किसी को लेने आए अंदर गए बाहर आए गाड़ी गायब । इन दोनो चोरी के मामले में सलेमपुर पुलिस ने जी आर पी का मामल बताया वही जी आर पी ने स्थानीय पुलिस का मामला बता पल्ला झाड़ लिया ।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…