देवरिया/सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नवलपुर चौराहा पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्वांजली दी गई। समाजवाद के पुरोधा मुलायम सिंह यादव युथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव मारुफ अंसारी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन से समाजवाद के एक युग का अंत हो गया। इनकी क्षती अभूतपूर्व है जिसका आने वाले समय तक कोई भरपाई नहीं कर पाएगा। मुलायम सिंह यादव का जनपद देवरिया और सलेमपुर की सरजमी से आत्मीय लगाव रहा। किसान परिवार से निकले नेताजी शोषितों-वंचितों-गरीबों व दबे कुचलों की आवाज थे। वे राजनीति से हटकर भी सम्बन्ध निभाते थे। नेताजी व्यक्ति नही विचार थे। नौजवानों को हमेशा संघर्ष के लिए प्रेरित करते रहें। वे हमेशा विचारों की राजनीति के पक्षधर रहें। नेताजी मेरे अभिभावक रहे मैं नेता जी से जब मिला मुझे हमेशा संघर्ष करने का प्रेरणा मिलती । नेता जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। श्रद्वांजली सभा में विकास कुशवाहा, दीपक गुप्ता, मुबारक अली, त्रिवेणी यादव, अखिलेश कुमार, लक्की मुन्ना यादव, राजू पटेल, अभिनव, जावेद , नौशाद अंसारी , कैफ अंसारी काजू अंसारी आदि लोग शामिल रहे।
मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के औराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बागमती नदी…
जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे ने चार…
सांकेतिक फोटो बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश…
ANI के सौजन्य से सिक्किम में भारी बारिश का कहर, रिम्बी गांव में भूस्खलन से…
AI के सौजन्य से कालकाजी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…