बंटवारे को लेकर के सास-ससुर ने बहू-बेटे को घर में किया नजर बंद

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर के पारिवारिक विवाद इस कदर बढ़ गया की सास ससुर ने अपने बेटे और बहू को घर में नजर बंद करके थाने चले गए। बाद में सूचना मिलने पर यूपी डायल 112 के पहुंचने पर ताला तोड़कर उन्हें घर से बाहर निकाला गया।
बताया जाता है कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के भीमहर ग्राम निवासी जगेश्वर बरनवाल की चट्टी पर बर्तन की दुकान है। जिसमें सास, ससुर, बहू और बेटे रहते हैं, जिनके बीच बुधवार के दिन जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया की सास ससुर अपनी बहू निशु बरनवाल और पुत्र संजीव बरनवाल को दुकान व मकान के मुख्य द्वार पर ताला बंद करके थाने चले गए। इधर घर में बंद बहू और बेटे को जब किसी काम से बाहर निकलना हुआ तो, मुख्य द्वार पर बाहर से ताला बंद देखकर परेशान हो गए। पहले तो उन लोगों ने शोर मचाया परंतु ताला बंद होने की वजह से कोई मदद नहीं कर सका, थक हार करके बहू और बेटे ने मोबाइल से इसकी सूचना यूपी डायल 112 को दी। मौके पर पहुंचे पीआरबी ने ताला तोड़कर के बहू और बेटे को बाहर निकाला और थाने ले गए, जहां पर संभ्रान्तों की उपस्थिति में पारिवारिक विवाद की पंचायत चल रही है ताकि उसका कोई सम्मानजनक हल निकाला जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago