4.93 लाख से अधिक नौनिहालों को दी जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की’

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जन जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान एक बार फिर 28 मई से शुरू होगा। छह दिवसीय इस अभियान में साढ़े 4.93 लाख से अधिक नौनिहालों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ दी जायेगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय परिसर से मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने पल्स पोलियो जन जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बस स्टैंड, कचहरी चौराहा होते हुए वापस सीएमओ कार्यालय पहुंची।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि रविवार (28 मई) को पोलियो बूथ दिवस का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन कुछ देशों में पोलियो अब भी है। लिहाजा इसके फिर से लौटने की आशंका बनी रहती है। इसी वजह से सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी हालत में इसे अपने देश में पुनः न लौटने दिया जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ राजेश झा ने कहा कि जनपद के 1759 बूथों पर पोलियो की खुराक दी जायेगी। 114 ट्रांजिट बूथ तथा 45 मोबाइल बूथ भी बनाये जाएंगे। बूथ तक न पहुंच पाने वाले बच्चों के लिए 29 मई से घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि जो बच्चे बूथ दिवस पर दवा पीने से छूट जाएंगे, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमें 29 से 3 जून (सोमवार से शुक्रवार) तक घर-घर जाकर दवा पिलाने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि 944 टीमें अभियान में लगायी जायेंगी। उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए रोजाना शाम को ब्लाक स्तर के नोडल अधिकारियों द्वारा फीडबैक लिया जाएगा और समीक्षा होगी।
रैली में एसीएमओ डा0 सुरेन्द्र चौधरी, डिप्टी सीएमओ डॉ. बीपी सिंह, डॉ. संजय चंद, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अंकुर सांगवाग, यूनिसेफ के डीएमसी अशरफ, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

🌞 17 अक्टूबर 2025 का दिव्य राशिफल: शुक्रवार का दिन लाएगा नई संभावनाएँ और ईश कृपा

जानें, किस राशि पर बरसेगा भाग्य का आशीर्वाद! आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार…

6 hours ago

DIG हरचरण भुल्लर गिरफ्तार: घर से मिला 5 करोड़ कैश, सीबीआई की कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई

पंजाब (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर…

7 hours ago

गुजरात में बड़ा राजनीतिक फेरबदल: सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल होगा कैबिनेट विस्तार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। गुजरात की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री…

8 hours ago

जनपद स्तरीय युवा उत्सव व साइंस मेला का आयोजन 17 अक्टूबर को

राष्ट्र की परम्परा मऊ । जिला युवा कल्याण अधिकारी काशी नाथ ने बताया कि युवा…

8 hours ago

ईवीएम वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की कड़ी नजर, कलेक्ट्रेट में किया स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण

24 घंटे निगरानी और सख्त व्यवस्था के निर्देश, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

8 hours ago