कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर,राजस्व संग्रह एवं प्रवर्तन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
जिलाधिकारी ने आबकारी, व्यापार, विद्युत ,परिवहन, जीएसटी एवं अलौह खनन वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली पर चर्चा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत शुल्क प्राप्ति को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रवर्तन की कार्यवाही को बढ़ाने हेतु आबकारी, परिवहन, विद्युत, मंडी समिति, नगर निकाय सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
उन्होंने मंडी शुल्क की कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी मंडी सचिवों को कठोर चेतावनी देते हुए लक्ष्य के अनुरूप मंडी शुल्क की प्राप्ति हेतु एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने गन्ना पर्ची वितरण और गन्ना मूल्य भुगतान में वृद्धि हेतु कड़ा निर्देश दिया। डूडा को भी प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रदर्शन सुधारने हेतु कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में डी व ई रैंक अस्वीकार्य है। इसलिए अधिकारी प्रभावी कार्यवाही करते हुए डी और ई रैंक प्राप्त योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार करें। अवैध खनन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही को तेज करने का निर्देश दिया और एडीएम को पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शहरी निकायों को विभिन्न माध्यमों से राजस्व प्राप्ति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी शहरी निकायों को विज्ञापन विधि जारी करते हुए विज्ञापन के माध्यम से आय वृद्धि का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सभी निकायों में मार्च में कूड़े का डोर टू डोर संग्रहण शुरू करना सुनिश्चित करें।
राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने धारा 24, धारा 80, 116, व 34 के मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने दर्पण डैशबोर्ड पर जनपद के तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी और कहा की बेहतर रैंक मिलने से सबकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं और प्रदर्शन को बरकरार रखने के लिए सबको अधिक प्रयास करना होगा।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम नौतनवा दिनेश कुमार मिश्र, एसडीएम निचलौल मुकेश कुमार सिंह, एसडीएम पंकज कुमार व एसडीएम सदर रमेश कुमार, डीसी वाणिज्य कर आरपी चौरसिया, सभी तहसीलदार एवं राजस्व कार्मिक, नगर पंचायत तथा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

42 minutes ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

48 minutes ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

56 minutes ago

कुशीनगर में बंद मिल को चालू कराने की कवायद तेज, किसानों ने दिखाई सकारात्मक पहल

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…

58 minutes ago

देवरिया में त्योहारों से पहले हाई अलर्ट, प्रशासन और पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…

1 hour ago

डीएम का औचक निरीक्षण: भोजन चखा, व्यवस्थाएं परखी, छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्त निर्देश

सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…

1 hour ago