विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों के वैज्ञानिक सोच से प्रभावित हुए विधायक

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। दुदही विकास खंड के गुरवलिया में स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता व विज्ञान प्रदर्शनी के प्रथम दिन छात्रों ने अपना हुनर दिखाया। खेल में जहां छात्रों ने मेडल जीते वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी वैज्ञानिक सोच को विभिन्न माडलों के माध्यम से प्रदर्शित किया। मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने मस्तिष्क का प्रयोग करते हुए अपनी रचनात्मकता, समस्या, समाधान, कौशल, अभिरुचि व नवाचार को विभिन्न मॉडलों और प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की है। मैं छात्रों के प्रशंसनीय वैज्ञानिक सोच से प्रभावित हूं। उन्होंने बाल खिलाड़ियों के खेल कौशल को भी सराहा।
विज्ञान प्रदर्शनी में शिक्षक प्रेमशीला कुशवाहा, अरविंद मणि त्रिपाठी, रेखा पाठक व प्रेमचंद सिंह के दिग्दर्शन में श्रेया मिश्रा, पल्लवी खरवार, शिवानी, सलोनी आदि का आधुनिक कृषि आधारित माडल व युसुफ, त्रिलोकीनाथ, यश तिवारी आदि द्वारा प्रस्तुत औद्योगिक क्षेत्र में कार्बन शुद्धिकरण से संबंधित प्रोजेक्ट ने वाहवाही बटोरी। इसके अतिरिक्त ज्वालामुखी, जलवायु परिवर्तन, दिन-रात्रि चक्र, सूर्य ग्रहण व प्रभाव व सौर मंडल आधारित माडल भी मौजूद रहे। खेल शिक्षक सुमंत यादव, संतोष पाठक, रंजीत कुशवाहा आदि की देखरेख में हुई खेल प्रतियोगिता में धीमी गति साइकिल रेस में सुधीर यादव प्रथम, अरविंद चौरसिया द्वितीय, 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सत्यम प्रथम, नीरज द्वितीय व पीयूष तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी वर्ग के बिस्किट रेस में नगमा प्रथम, आकृति द्वितीय व आरुषी तृतीय स्थान पर रही। बैलून रेस में घनश्याम संग आबिद प्रथम तथा प्रियाशं संग आरुष द्वितीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सातवीं के छात्रों ने आठवीं के छात्रों को पराजित किया। आशुतोष मिश्र मैन आफ दी मैच रहे। इसके पूर्व विधायक, विशिष्ट अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, महामंत्री नागेंद्र पांडेय, विंध्यवासिनी मिश्र, मंकेश्वर गुप्ता आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्षता अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य श्रीधर पाठक ने की तथा संचालन प्रधानाचार्य ईश्वर प्रकाश पाठक ने किया। प्रबंधक आनन्द पाठक ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान शैलेन्द्र पाठक, उपेंद्र पाठक, धनन्जय सिंह सोनू, मृत्युंजय सिंह, हरिकेश कुशवाहा, आशुतोष पाठक, अजय प्रजापति, कृष्ण मुरारी तिवारी, राजेश मिश्र, मुकेश गुप्ता, ज्ञानेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

1 hour ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

1 hour ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

1 hour ago

ट्रंप की धमकी पर ईरान का बड़ा दांव, परमाणु ठिकानों के चारों ओर मानव ढाल

ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…

4 hours ago

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

16 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

17 hours ago