विधायक ने वितरित किया खेलकुद प्रोत्साहन सामग्री

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बनकटा ब्लॉक के छपिया बघेल ग्राम(पिपरा उत्तर पट्टी ग्राम पंचायत) के अमृत सरोवर पर युवा कल्याण विभाग के द्वारा सत्र 2022-23 में भाटपार रानी विधानसभा के चयनित 36 युवक एवं महिला मंगल दलों को खेलकुद प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाटपाररानी विधायक सभा कुंवर द्वारा उपस्थित सभी युवक एवं मंगल दलों को खेलकूद सामग्री प्रदान किया गया। भाटपाररानी विधायक ने मंगल दलों को ग्राम पंचायत स्तर पर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया जिससे की देवरिया खेल के क्षेत्र में प्रदेश,देश और फिर विश्व पटल पर भारत को प्रतिनिधित्व करे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय ने विधायक सभा कुंवर का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मंगल दलों को प्राप्त खेल सामग्री का प्रयोग ग्रामीण स्तर पर मनरेगा द्वारा बन रहे खेल मैदानों में विभिन्न खेलों का आयोजन और संचालन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में चयनित प्रति मंगल दल को 5 वॉलीबॉल, 5 फुटबॉल, 1 नेट,1 एयर पंप और युवक मंगल दल हेतु 1 फिटनेस ट्यूब तथा महिला मंगल हेतु 3 स्किपिंग रोप खेल प्रोत्साहन सामग्री के रूप में वितरित किया जा रहा है। मंगल दलों का गठन प्रत्येक ग्राम पंचायत में युवा कल्याण विभाग द्वारा कराया जाता है। इन मंगल दलों द्वारा ग्राम में स्वच्छता अभियान ,वृक्षारोपण ,नशामुक्ति, रक्तदान,जल संरक्षण इत्यादि से संबंधित विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते है।
इस अवसर पर बनकटा ब्लॉक प्रमुख वृंदा कुशवाहा,लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बनकटा,भाटपार रानी रौशन कुमार और संतोष कुमार उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

7 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago