Categories: Uncategorized

मिशन शक्ति फेज-5: देवरिया पुलिस की ‘शक्ति दीदी’ टीमों ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूकसभी थानों में हेल्पलाइन जागरूकता अभियान, टेम्पलेट वितरित कर दी गई सुरक्षा जानकारी

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत देवरिया जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों एवं ‘शक्ति दीदी’ महिला आरक्षियों ने जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया।

थाना खामपार क्षेत्र में शक्ति दीदी महिला आरक्षी शैल कुमारी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे:

🔹 डायल-112
🔹 महिला हेल्पलाइन-181
🔹 वूमेन पावर लाइन-1090
🔹 चाइल्ड हेल्पलाइन-1098
🔹 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076
🔹 वन स्टॉप सेंटर-181
🔹 स्वास्थ्य सेवा-102
🔹 एंबुलेंस सेवा-108

की जानकारी दी गई और सुरक्षा जागरूकता के टेम्पलेट वितरित किए गए।

इसी क्रम में थाना सलेमपुर क्षेत्र में महिला आरक्षी पूनम यादव व पूजा यादव तथा थाना रामपुर क्षेत्र में महिला आरक्षी कविता सिंह ने बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं से संवाद कर उन्हें इन महत्वपूर्ण नंबरों से अवगत कराया।

सभी थानों की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न धार्मिक स्थलों, स्कूलों, बस स्टैंड व बाजार क्षेत्रों में जाकर अभियान चलाया गया, जिससे महिलाएं आत्मविश्वास के साथ किसी भी आपात स्थिति में उचित सहायता प्राप्त कर सकें।

देवरिया पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावशाली पहल सिद्ध हो रहा है, जिसे जनसामान्य का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

— सोशल मीडिया सेल, देवरिया पुलिस
मो. नं.: 7839861970

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

8 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

20 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

24 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago