संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्रि के पर्व पर ” मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 ” के अन्तर्गत लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
जिलाधिकारी श्री तंवर ने लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में लाभार्थियों से संवाद किया। संवाद कार्यक्रम मे कुल 29 लाभार्थियों के साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे।
सभी बच्चों को जिलाधिकारी द्वारा उपहार स्वरूप बैग, टिफिन, पानी बोतल, चॉकलेट आदि प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र व कार्यालय के अन्य स्टाफ व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…