बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव नहर के पास बाइक से घर जा रहे दवा व्यवसाई पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली चलते ही वह असंतुलित होकर बाइक समेत गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश भाग निकले। वहीं दवा व्यवसाई का शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर और पुलिस चौकी के बीच राहुल गोंड की दवा की दुकान है, बुधवार की रात नौ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर के लिए रवाना हो गए। जब वह पिपरौली बड़ागांव स्थित नहर मार्ग से गुजर रहे थे, उसी समय पीछे से उनके ऊपर फायर किया गया। गोली चलते ही बाइक असंतुलित हो गई तथा वह नीचे गड्ढे में गिर पड़े। गड्ढे में गिरकर उठने के बाद दवा व्यवसाई भागने लगे तो फिर उनके ऊपर फायर किया गया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। व्यवसाई का कहना है कि बदमाश उनकी हत्या करने के लिए आए हुए थे। उभांव थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि व्यवसाई पर हमला किया गया है। अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं…
घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…