अल्पसंख्यक कांग्रेस का चाय के साथ कांग्रेस की बात अभियान 5 वें दिन भी जारी रहा- शाहनवाज़ आलम

सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं पर खास फोकस

गैर कांग्रेस दलों द्वारा 20 प्रतिशत आबादी वाले मुस्लिम वर्ग के नेतृत्व को खत्म कर दिए जाने पर हो रही है चर्चा

लखनऊ ( राष्ट्र की परम्परा )

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा 6 नवम्बर से 11 नवम्बर तक चलाया जा रहा अभियान ‘चाय के साथ कांग्रेस की बात’ आज 5 वें दिन भी जारी रहा। इस अभियान का उद्देश्य मुस्लिम बहुल मुहल्लों की चाय की दुकानों पर 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। 4 नवम्बर को प्रदेश मुख्यालय पर अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित लोकसभा चुनाव की तैयारी बैठक में यह अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था।

अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में बताया कि इस प्रदेशव्यापी अभियान के तहत हर ज़िले में रोज़ चाय की दुकानों पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लाल किले के सामने राहुल गाँधी जी द्वारा दिए गए भाषण की तस्वीर वाला बैनर लगाया जाता है। लोगों से राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी के सीएए- एनआरसी विरोधी आंदोलन में मारे गए लोगों के साथ खड़े होने, दूसरे दलों के मुस्लिम नेताओं के उत्पीड़न के सवाल के भी कांग्रेस द्वारा ही उठाए जाने से लेकर बिना जनाधार वाली पार्टियों के दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ कर भाजपा को फ़ायदा पहुंचाने और मुसलमानों के प्रदेश में कुल 20 प्रतिशत आबादी होने के बावजूद गैर कांग्रेस दलों द्वारा मुस्लिम नेतृत्व को खत्म कर देने
के मुद्दे पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस दौरान लोगों से मोबाइल और वॉटसैप नंबर लिया जा रहा है और उनसे खड़गे जी, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस पार्टी का अधिकृत फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल भी लाइक और फॉलो करवाया जा रहा है ताकि कांग्रेस का संदेश सीधे लोगों तक पहुँच सके।
उन्होंने बताया कि इसमें ज़्यादा फोकस सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं पर किया जा रहा है। जिन्हें रोज़ कम से कम 5 पोस्ट कांग्रेस पार्टी के पक्ष में करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

9 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

9 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

10 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

10 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

10 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

12 hours ago