जय जवाहर-जय भीम नारे के साथ दलितों को जोड़ेगी अल्पसंख्यक कांग्रेस- शाहनवाज़ आलम

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
अल्पसंख्यक कांग्रेस दलित समुदाय को कांग्रेस से जोड़ने के लिए 7 से 13 अगस्त तक जय जवाहर – जय भीम जन संपर्क अभियान चलायेगी। अभियान के तहत 5 लाख 52 हज़ार दलित परिवारों तक सीधे पहुँचने का लक्ष्य है।
कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि, इस अभियान की शुरूआत हर ज़िले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके होगी। रोज़ 100 दलित परिवारों के बीच जाकर प्रथम प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू की मौजूदगी में क़ानून मंत्री बाबा साहब अंबेडकर द्वारा राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को संविधान की प्रति भेंट करने वाली तस्वीर पर माल्यार्पण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में पर्चे भी वितरित किये जायेंगे जिसमें बताया गया है कि मुस्लिम तो अपने पुराने घर कांग्रेस में आने का फैसला कर चुका है। अगर दलित भी अपने पुराने घर कांग्रेस में आ जाते हैं, तो 20-20 प्रतिशत वोट वाली दोनों आबादी मिलकर फिर से भाजपा को 1989 वाली स्थिति में पहुंचा दिया जायेगा, जब पूरे देश में भाजपा के सिर्फ़ दो सांसद होते थे।
कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि 2024 के चुनाव तक भाजपा सांप्रदायिक विभाजन के लिए दंगे फ़साद करायेगी। उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सहेजता के साथ क्षेत्र में जाकर संवाद स्थापित करना होगा, उन्होंने विभाग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम दलित मुस्लिम संवाद एवं जय जवाहर जय भीम नारे की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही इस कार्यक्रम से दलित और मुस्लिम वर्ग कांग्रेस की ओर रूख करेगा।
प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह ने विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम को बधाई देते हुए कहा कि आपका संगठन लगातार पिछले दो वर्षों से जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहा है, साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से विभाग के पदाधिकारी मुस्लिम एवं दलित समुदाय के लोगों को कांग्रेस संगठन से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। निश्चित ही आगामी लोकसभा चुनाव में इसका लाभ देखने को अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि आपका संगठन उ0प्र0 कांग्रेस संगठनों में सबसे सर्वश्रेष्ठ संगठन के रूप में कार्य कर रहा है।
बैठक में मोहम्मद शमीम खान, डॉ0 शहजाद आलम, खालिद मोहम्मद खान, अख्तर मलिक, मोहम्मद अहमद, वसी अहमद, अनीस अख्तर मोदी, सलमान खान जिया, आरिफ आब्दी, मोहम्मद उमैर, चौधरी सलमान कादिर, जावेद अहमद, शाहनवाज खान, गुलजार अंसारी, आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

3 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

15 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

19 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

19 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago