मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे श्री तामेश्वरनाथ धाम के तृतीय दीपोत्सव के मुख्य अतिथि

तैयारियाँ अन्तिम चरण में दीपोत्सव शुक्रवार को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के प्रसिद्ध श्री तामेश्वर नाथ मंदिर को एक बार फिर भव्य और दिव्य तरीके से सजाया जा रहा है। अवसर है तृतीय दीपोत्सव का। जिसके निमित्त पूरे मंदिर परिसर दीप मालिका से की जगमगाने की तैयारियाँ अन्तिम चरण में है।
परिसर में हो रही तैयारियों का जायजा लेने के बाद आयोजक भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने बताया की इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, सांसद बस्ती, संत कबीर नगर लोक सभा क्षेत्र के सांसद ई प्रवीण निषाद, भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह होंगे।

तृतीय दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर वैभव चतुर्वेदी ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस बार का दीपोत्सव भव्य व दिव्य होगा। उन्होंने जिले की जनता को दीपोत्सव में आमंत्रित करते हुए कहा कि शुक्रवार 21 अक्टूबर को दीपोत्सव कार्यक्रम को सम्पन्न कराने वाराणसी से विद्वान आचार्यगण आ रहे हैं। जो दीपोत्सव के साथ महाआरती कार्यक्रम को भी सम्पन्न कराएंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

17 minutes ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

46 minutes ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

48 minutes ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

48 minutes ago

इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

20 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि 20…

2 hours ago

श्रद्धांजलि सभा में गूंजा जनसेवा का संकल्प, याद किए गए राम प्रसाद जायसवाल

बरहज में पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

2 hours ago